{"_id":"5c912d5fbdec22140a175015","slug":"lok-sabha-elections-2019-nomination-second-day-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे दिन दाखिल हुआ एक नामांकन पत्र, बचे हैं केवल दो दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे दिन दाखिल हुआ एक नामांकन पत्र, बचे हैं केवल दो दिन
Tue, 19 Mar 2019 11:28 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन प्रदेश में गढ़वाल लोकसभा सीट से एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। इस सीट से दूसरे दिन कोई नामांकन पत्र लिए नहीं गए।
विज्ञापन
टिहरी लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र लेने वालों की संख्या 19 पहुंच गई है। मंगलवार को दूसरे दिन बसपा प्रत्याशी समेत कुल छह लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्र 22 मार्च से दाखिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में पांच लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए सोमवार से नामांकन पत्रों का वितरण शुरू हुआ था। मंगलवार सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों का वितरण शुरू हुआ। इस दौरान टिहरी लोकसभा सीट से बसपा से सत्यपाल ने नामांकन पत्र लिया। इसके अलावा पांच निर्दलीय लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। इनमें गोपालमणि, मोहम्मद सलीम, आसिफ खान, संजय गोयल और आनंद प्रकाश शामिल हैं।
विज्ञापन
अल्मोड़ा संसदीय सीट पर दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है। इधर, नामांकन से पहले ही कांग्रेस के भीतर मतभेद उभरने लगे हैं। कांग्रेस से दावेदारी कर रहे सज्जन लाल टम्टा ने नामांकन के लिए एक सेट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तौर पर और एक सेट निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लिया।
नैनीताल ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट पर दूसरे दिन पीस पार्टी के उम्मीदवार रामनगर निवासी मो. अकील, सुकुमार विश्वास समेत तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए। उपजिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश चंद्र कांडपाल एवं सहायक रिटर्निंग अफसर मुक्ता मिश्र ने नामांकन पत्र बांटे। कांडपाल ने बताया कि एक भी प्रत्याशी अभी तक नामांकन कराने नहीं पहुंचा।
हरिद्वार लोकसभा सीट पर दूसरे दिन एक भी दावेदार न तो नामांकनपत्र लिया ओर न ही किसी ने जमा किया। मंगलवार को सुबह से शाम तक जिला मुख्यालय रोशनाबाद भी सन्नाटा पसरा रहा और अधिकारी दावेदारों का इंतजार करते रहे। माना जा रहा है कि होलाष्टक के कारण भी दावेदार पर्चा लेने और जमा करने से बच रहे हैं।