फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 Name registered in voter list last chance

चुनाव 2019: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का केवल आज ही है मौका, ध्यान नहीं दिया तो पछताएंगे 

Sat, 16 Mar 2019 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 16 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Name registered in voter list last chance
वोटर लिस्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं हो पाया है तो आपके पास शनिवार का ही दिन है। शनिवार को फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि है। सात दिनों तक जांच के बाद मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाएंगे। लोकसभा चुनावों से पहले अब तक कुल 45 हजार नए मतदाताओं ने अपने नाम मतदाता सूची में शामिल कराए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 16 मार्च को अंतिम तिथि घोषित किया गया था। इसके  लिए  निर्वाचन कार्यालय में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के तहत फार्म 6 भरकर देना होता है।
विज्ञापन


इसके अलावा एनवीएसपी (नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल) की वेबसाइट पर जाकर भी अपना नाम शामिल कराया जा सकता है। दोनो ही माध्यम से फार्म 6 ही जमा किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को थम गया एनवीएसपी पोर्टल 

मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की अंतिम तिथि पास आते ही वेबसाइट भी थम गई। शुक्रवार को दिन भर एनवीएसपी पोर्टल को चुनिंदा लोग ही एक्सेस (खोल) कर पाए। ऐसे में कुछ लोग नाम शामिल कराने में सफल हुए तो कुछ को निराशा ही हाथ लगी।

दरअसल, अत्यधिक लोड होने के चलते शुक्रवार सुबह कंप्यूटर पर एनवीएसपी पोर्टल चलना बंद हो गया। इसके बाद दोपहर तक मोबाइल पर पोर्टल को एक्सेस किया जा सका। हालांकि, शाम होते-होते एनवीएसपी पोर्टल मोबाइल पर भी चलना बंद हो गया। इसके चलते लोगों को इस पोर्टल की सेवाएं लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शाम तक हालात ये रहे कि वेबसाइट न मोबाइल और न ही कंप्यूटर पर किसी भी माध्यम पर नहीं खुली। इस संबंध में लोगों ने निर्वाचन कार्यालय में भी फोन कर शिकायत की। चूंकि, मामला उच्च स्तर का था लोगों को सिर्फ इंतजार करने की ही सलाह मिल सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed