फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 Jail prisoners will also choose their favorite MP

लोकसभा चुनाव 2019: जेल के बंदी भी चुनेंगे अपना मनपसंद सांसद, मांगी बंदी मतदाताओं की सूची

Wed, 20 Mar 2019 12:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 20 Mar 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Jail prisoners will also choose their favorite MP
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड की जेलों में कैद बंदी भी अपनी मनपसंद का सांसद चुनेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से कैदियों को भी मतदान करने का मौका दिया जा रहा है। राज्य भर की सभी जेलों के अधीक्षकों से हर जिले के निर्वाचन अधिकारी ने सूची मांगी है। मतदान के दिन जेलों के बंदी भी डाक मत पत्र से अपने गृह क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी को वोट डाल सकेंगे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग शत-प्रतिशत मतदान के लिए सर्विस वोटर, दिव्यांग वोटर और थर्ड जेंडर के साथ-साथ जेलों में सजा काट रहे बंदियों तक को मतदान में शामिल करने पर अधिक जोर दे रहा है। सर्विस मतदाताओं के लिए बैलेट पेपर पर वोट की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। लेकिन, जेलों के बंदी डाक मत पत्र के जरिए ही वोट डालेंगे।

विज्ञापन

उत्तराखंड में देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार के अलावा ऊधम सिंह नगर की सितारगंज केंद्रीय कारागार व संपूर्णानंद शिविर जेल, नैनीताल जिले की नैनीताल व हल्द्वानी और अल्मोड़ा कारागार मुख्य जेल हैं। सप्ताह भर पहले इन मुख्य कारागारों समेत प्रदेश की सभी जेलों के अधीक्षकों से प्रत्येक जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से पत्र जारी किए गए हैं। इन पत्रों में जेल अधीक्षकों से निवारक निरोध के अधीन बंदियों की सूची मांगी है। इसके बाद सभी जेलों को डाक मत पत्र भेजे जाएंगे और डाक मत पत्र के जरिये बंदी भी अपने गृह क्षेत्र के मनपसंद सांसद को चुनेंगे। 

प्रदेश की जेलों में बंद मतदाता जो निर्वाचक निरोध के अधीन आते हों। ऐसे प्रत्येक मतदाता को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के नियम 62 के उप नियम-5 के अनुसार मताधिकार दिया जाएगा। इसके लिए जेल अधीक्षकों को पत्र जारी कर बंदियों की सूची मांगी है। सूची मिलने के बाद डाक मत पत्र भेजे जाएंगे ताकि बंदी भी मतदान कर सकें।
- उत्तम सिंह चौहान, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed