फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 harish rawat is the oldest candidate in uttarakhand

सत्ता संग्राम 2019: प्रत्याशियों में हैं यह नेता सभी में उम्रदराज और ये सबसे कम उम्र कीं

Wed, 27 Mar 2019 02:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दीपक सिंह नेगी, अमर उजाला, हल्द्वानी
दीपक सिंह नेगी, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 27 Mar 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 harish rawat is the oldest candidate in uttarakhand
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

लोकतंत्र के सबसे बड़ा पर्व अपने पूरे चरम पर हैं। मतदान में केवल 16 दिन शेष हैं। चुनाव मैदान में अल्मोड़ा और नैनीताल संसदीय सीट से सात-सात प्रत्याशी मैदान में हैं। अगर प्रत्याशियों की ओर से दिए गए शपथ पत्र पर गौर किया जाए तो 14 में से नौ प्रत्याशी 50 के पार हैं और प्रत्याशियों की औसत आयु 55 वर्ष के करीब है। 

विज्ञापन


अल्मोड़ा सीट से चार प्रत्याशी उम्र के आधे पड़ाव को पार कर चुके हैं तो वहीं तीन प्रत्याशियों की उम्र 30 से 50 के बीच है। इस सीट पर प्रत्याशियों की औसत आयु 49 वर्ष है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर चुनाव लड़ रहे पांच प्रत्याशी 55 के पार हैं। जबकि शेष प्रत्याशियों की आयु 50 से कम हैं। इस सीट पर प्रत्याशियों की औसत आयु साढ़े 67 वर्ष है।

विज्ञापन

निर्दलीय प्रेम प्रसाद आर्य भी सबसे उम्र दराज

नैनीताल सीट से मैदान में उतरे कांग्रेस के हरीश रावत और निर्दलीय प्रेम प्रसाद आर्य सबसे उम्र दराज प्रत्याशी हैं। दोनों की आयु 71-71 वर्ष है। वहीं अल्मोड़ा सीट से चुनाव लड़ रही 32 वर्षीय उपपा की विमला सबसे कम उम्र की प्रत्याशी है।

केवल दो महिलाएं चुनावी रण में, दोनों पहाड़ से 
नैनीताल और अल्मोड़ा संसदीय सीट से 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों सीटों पर केवल दो महिलाओं ने ही नामांकन किया है। दोनों ही प्रत्याशी पहाड़ से ही हैं। अल्मोड़ा संसदीय सीट से उपपा से 32 वर्षीय विमला तो उक्रांद (डी) की 52 वर्षीय द्रोपदी देवी मैदान में हैं। 

प्रत्याशी और उनकी उम्र

अल्मोड़ा संसदीय सीट 
भाजपा के अजय टम्टा - 46
कांग्रेस के प्रदीप टम्टा - 60
उपपा की विमला - 32
उक्रांद के केएल आर्या - 61
उक्रांद (डी) की द्रोपदी देवी - 52
निर्दलीय सज्जन लाल टम्टा - 52
बसपा के सुंदर धौनी - 41
विज्ञापन

नैनीताल संसदीय सीट 
कांग्रेस के हरीश रावत - 71
भाजपा के अजय भट्ट - 57
भाकपा माले के डॉ. कैलाश पांडे - 47
बसपा के नवनीत प्रकाश - 46
निर्दलीय सुकुमार विश्वास - 68
बहुजन मुक्ति मोर्चा के ज्याति प्रकाश टम्टा - 65
निर्दलीय प्रेम प्रसाद आर्य - 71
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed