फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 election publicity campaign stop in uttarakhand

महासंग्राम 2019: चुनाव प्रचार का शोर थमा, अब पांच सीटों के लिए घर-घर जाकर होगी वोटिंग अपील

Tue, 09 Apr 2019 09:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Apr 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 election publicity campaign stop in uttarakhand
चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

लोकसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे थम गया। इससे पहले, विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। प्रचार समाप्त हो जाने के बाद अब घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क पर जोर है। लोकसभा की पांच सीटों के लिए पहले चरण में ही 11 अप्रैल को मतदान होना है।

विज्ञापन


इसके साथ ही उत्तराखंड से लगते दस अंतरराष्ट्रीय और 85 अंतरराज्यीय बैरियर सील कर दिए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी सौजन्या ने चुनाव की सारी तैयारी पूरी होने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव हर हाल में सुनिश्चित कराया जाएगा। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर खास नजर रहेगी।
विज्ञापन


दस मार्च को लोकसभा चुनाव के एलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई थी। इसके साथ ही राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार शुरू हो गया था। हालांकि इस बार के चुनाव प्रचार में उस तरह के रंग नहीं दिखे, जैसा आमतौर पर पिछले चुनावों में देखने के लिए मिलता था। चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई थी। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब इसमें तेजी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में 11229 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। निर्वाचन विभाग ने पोलिंग पार्टियों का जो प्लान तैयार किया है, उसके मुताबिक, बुधवार को सबसे ज्यादा 9463 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसी तरह, 11 अप्रैल को मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों की वापसी का प्लान भी तैयार किया गया है। इसके अनुसार, 8868 पोलिंग पार्टियां मतदान खत्म होने के बाद उसी दिन लौट आएंगी। दूरस्थ इलाकों से बाकी 2361 पोलिंग पार्टियां 12 अप्रैल को वापस होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed