फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 Congress 40 Rebel leaders join party again in uttarakhand

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने बागियों के लिए खोले दरवाजे, 40 कार्यकर्ताओं ने की घर वापसी 

Wed, 27 Mar 2019 09:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Mar 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Congress 40 Rebel leaders join party again in uttarakhand
कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

कांग्रेस ने चुनाव से ठीक पहले बागियों के लिए घर वापसी के दरवाजे खोल दिए हैं। बुधवार को विधानसभा चुनाव के दौरान बागी हुए करीब 40 कार्यकर्ताओं ने पार्टी में वापसी की। कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा विधायक के निजी सचिव ने भी पार्टी की सदस्यता ली है। 

विज्ञापन


बुधवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर रायपुर सीट से चुनाव लड़ने वाले तेजेंद्र रावत समेत करीब 40 कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति आस्था दिखाने वाले कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं का पार्टी हमेशा स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में कई अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रभुलाल बहुगुणा, प्रमोद कुमार सिंह, विकास नेगी, महेश जोशी, सोनू हसन, दीप बोरा, दीवान सिंह तोमर, चमन सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार में तेजी लाएगी कांग्रेस 
कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार में तेजी लाएगी। महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने बताया कि सुबह हरिद्वार रोड स्थित पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल के आवास पर हरिद्वार प्रत्याशी अंबरीश कुमार के पक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी।

इसके बाद कैंट विधानसभा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन होगा। साथ ही गोविंदगढ़ और इंदिरापुरम में महिला कांग्रेस की बैठक भी होगी। दोपहर में कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed