{"_id":"5c88c7d8bdec22145411f766","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-will-announce-candidate-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासमर 2019: उत्तराखंड की पांच सीटों पर 16 तक प्रत्याशियों का एलान कर देगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमर 2019: उत्तराखंड की पांच सीटों पर 16 तक प्रत्याशियों का एलान कर देगी भाजपा
Wed, 13 Mar 2019 02:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 13 Mar 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
अजय भट्ट
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा 16 मार्च तक प्रत्याशियों का एलान कर सकती है। 18 मार्च से नामांकन भरने की प्रक्रिया आरंभ होगी और पार्टी इससे पहले उम्मीदवारों को मैदान में उतार देना चाहती है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि 16 व 17 मार्च को दिल्ली में पहले चरण के चुनाव के प्रत्याशियों के चयन को लेकर संसदीय बोर्ड की बैठक होनी है। इस बैठक में प्रदेश की पांचों सीट के प्रत्याशियों के नाम तय हो सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर लोकसभा सीट से पार्टी के पास करीब 20 दावेदारों के नाम आए हैं। इन दावेदारों की एक सूची बनाकर केंद्रीय नेतृत्व के विचाराधीन भेज दिया जाएगा। संसदीय बोर्ड को ही तय करना है कि चुनाव में कौन उम्मीदवार होगा।
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय मंत्री व लोकसभा चुनाव के प्रभारी थावर चंद गहलोत ने जरूर जिताऊ को प्रत्याशी बनाए जाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जिताऊ को ही उम्मीदवार बनाएगी। बहरहाल, प्रत्याशियों को लेकर कुहासा बनी हुई है कि पार्टी मौजूदा सांसदों पर दांव लगाएगी या कुछ सीटों पर चेहरे बदलेगी।
भाजपा एक कैडर बेस पार्टी है। पार्टी के पास चेहरों की कमी नहीं है, लेकिन प्रत्याशी कौन होगा, ये तय करने का पूरा अधिकार संसदीय बोर्ड का है।
- श्याम जाजू, प्रदेश पार्टी प्रभारी