फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 bjp shyam jaju statement on rahul gandhi

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने राहुल गांधी पर बोला हमला, बोले- 55 साल से क्यों नहीं मिटाई गरीबी?

Tue, 26 Mar 2019 06:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Mar 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp shyam jaju statement on rahul gandhi
श्याम जाजू - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने देहरादून में पत्रकार वार्ता कर पांचों सीटें जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि नामांकन ने तस्वीर साफ कर दी है। इस चुनाव में हमारा लक्ष्य पिछले चुनाव से अधिक बढ़त बनाने का है। 

विज्ञापन


पार्टी ने कई सांगठिनक कार्यक्रमों के जरिये जो माहौल बनाया है उसका असर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने जो निर्णय लिए, उस पर पूरा देश एकजुट हुआ। उत्तराखंड में इसका बहुत असर हुआ है क्योंकि उत्तराखंड सैन्य राज्य है। जाजू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन


उन्होंने तंज किया कि राहुल आज गरीबी हटाने का नारा दे रहे हैं, जबकि यही नारा उनकी दादी इंदिरा ने भी दिया था। जनता कांग्रेस से सवाल पूछ रही है कि 55 साल राज करने वाली कांग्रेस को गरीबी हटाने से किसने रोका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाजू ने कहा कि जनता समझदार है और वो कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली। मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में उसने किसानों की किस तरह की कर्ज माफी की, इसे सारा देश जान गया है। 

इस दौरान उनसे पूछा गया था कि जनरल खंडूड़ी को रक्षा समिति से क्यों हटाया गया, कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है। इस पर जाजू ने कहा कि गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी को रक्षा समिति का अध्यक्ष भी हमारी सरकार ने ही बनाया था। खंडूड़ी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था और सरकार ने जो निर्णय लिया, उसके बारे में उन्हें पूरी जानकारी है। 

कोश्यारी जी को भी अध्यक्ष पद हमने दिया। अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले अजय टम्टा को मंत्री बनाने का काम भी इसी पार्टी ने किया। स्वास्थ्य को देखते हुए सरकार ने जो निर्णय कियाए वो खंडूड़ी जी को मालूम है।’

लोकसभा में सैन्य पृष्ठभूमि वाला प्रत्याशी न उतारे जाने के प्रश्न पर जाजू ने कहा कि भाजपा ही सैनिकों का सबसे ज्यादा सम्मान करने वाली पार्टी है। वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा सालों से लंबित था। कांग्रेस के जमाने में सैनिकों के लिए पैसा नहीं था।

लेकिन ये काम हमारी सरकार ने किया। जिन जवानों की शहादत हुई, उन्हें सम्मान के साथ घर पहुंचाने की शुरुआत वाजपेयी सरकार में हुई। हमारी सरकार ने इसमें सुधार किया। 

ये भाजपा का चरित्र है। एक आध उम्मीदवार खड़ा हो या न हो, इस बात के सर्टिफि केट की जरूरत भाजपा को नहीं है। गढ़वाल सीट से तीरथ सिहं रावत भाजपा के प्रत्याशी हैं, जिनके परिवार से 15 लोग सेना में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed