केंद्रीय मंत्री गहलोत का बयान, कहा- देश में अब महात्मा गांधी वाली कांग्रेस नहीं बची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में एकतरफा वातावरण बनता जा रहा है। कई सेलेब्रिटी और प्रसिद्ध लोगों के भाजपा में शामिल होने से विरोधियों में खलबली मची हुई है।
उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में सेटेलाइट को टारगेट बनाकर नष्ट करने का मिशन सफल हुआ है। पीएम मोदी बृहस्पतिवार को रुद्रपुर आ रहे हैं। पिछली बार खराब मौसम के चलते पीएम रुद्रपुर नहीं आ पाए थे। तब उन्होंने ने दोबारा आने का वादा किया था और अब वह यह वादा निभाने पहुंच रहे हैं।
बुधवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता में गहलोत ने कहा कि पश्चिमी बंगाल, कर्नाटक और पंजाब सहित कई राज्यों में आयुष्मान भारत सहित तमाम योजनाओं को लागू नहीं किया जा रहा है।
भाजपा या मोदी से नाराजगी हो सकती है लेकिन जनता को योजनाओं का लाभ देने से वंचित रखना ठीक नहीं है। कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया है। अब महात्मा गांधी वाली कांग्रेस नहीं बची है।
गहलोत ने कहा कि उन्होंने भी साइकिल का पंचर जोड़ने का काम किया। कहा कि राहुल गांधी 72 हजार रुपये गरीब परिवारों को देने की बात कहकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।