फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 after pm modi rally amit shah rally will held in dehradun

चुनाव 2019: मोदी के बाद अमित शाह की रैली की तैयारी, अप्रैल के पहले सप्ताह में होने की संभावना

Tue, 26 Mar 2019 03:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Mar 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 after pm modi rally amit shah rally will held in dehradun
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

भारतीय जनता पार्टी 28 मार्च को रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद दूसरे राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम की योजना बनाई है। अप्रैल के पहले सप्ताह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली हल्द्वानी में हो सकती है।

विज्ञापन


भाजपा ने लोकसभा सीट पर आक्रामक प्रचार शुरू कर दिया है। संभावना है कि 30 मार्च को सीएम रावत कालाढूंगी में जनसभा कर सकते हैं। इसके अलावा 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली रुद्रपुर में रखी गई है।
विज्ञापन


भाजपा हल्द्वानी में एक राष्ट्रीय नेता की रैली कराने की तैयारी में जुटी है। इसमें अप्रैल के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह या फिर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली होने की संभावना है। जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष या यूपी सीएम की रैली हल्द्वानी में कराने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपीजी ने किया हैलीपैड, मोदी मैदान का निरीक्षण 

Lok sabha elections 2019 after pm modi rally amit shah rally will held in dehradun
एसपीजी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

लोस चुनाव के तहत 28 मार्च को मोदी मैदान में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए रुद्रपुर पहुंची एसपीजी की टीम ने सोमवार को हैलीपैड के साथ ही कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। टीम के साथ डीएम डॉ. नीरज खैरवाल और एसएसपी बरिंदरजीत भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के लिए 31वीं वाहिनी पीएसी में हैलीपैड तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए हैलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक जिले के डेढ़ हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही बाहरी जिलों से भी एक हजार पुलिस कर्मियों की मांग जिला पुलिस की ओर से की गई है।

सीमा सुरक्षा बल और पीएसी के जवानों को भी कार्यक्रम स्थल और शहर में तैनात किया जाएगा। इधर, बम निरोधक दस्ते के साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम भी लगातार कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। खुफिया तंत्र भी संदिग्धों पर नजर रखने के साथ ही लोगों का सत्यापन करने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed