फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lok sabha election in uttarakhand

लोस चुनावः तो महामुकाबले में ये उम्मीदवार दिखाएंगे दम

Fri, 07 Mar 2014 10:23 AM IST
डॉ. योगेश योगी/अमर उजाला, हरिद्वार
डॉ. योगेश योगी/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 07 Mar 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election in uttarakhand

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम पर फैसला शुक्रवार को हो सकता है। वर्तमान सांसद नैनीताल से केसी बाबा, अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा और पौड़ी से सतपाल महाराज का टिकट पक्का माना जा रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें, चुनाव की घोषणा से पहले रावत ने दी युवाओं को सौगात
विज्ञापन


जबकि हरीश रावत से खाली होने वाली हरिद्वार सीट पर हरीश रावत की पत्नी रेणुका चुनाव लड़ सकती हैं। आलाकमान ने हरिद्वार सीट पर फैसला हरीश रावत पर ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में पिछली बार इनके सिर सजा था ताज

टिहरी सीट पर एक बार फिर साकेत बहुगुणा के नाम को लेकर सहमति बनती नजर आ रही है।

इन पार्टियों के उम्मीदवारों पर होगा फैसला

lok sabha election in uttarakhand

दिल्ली में होने वाली चुनाव समिति की बैठक में उत्तराखंड के साथ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के उम्मीदवारों पर भी फैसला होना है।

पढ़ें, चार बेटियों ने पिता को मुखाग्नि देकर ऋण उतारा

चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य और मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस ने किसी विवाद में पड़े बिना उम्मीदवारों का पैनल न भेज फैसला आलाकमान पर छोड़ा है।

पढ़ें, अपने ही मंत्रियों से रावत का 36 का आंकड़ा

बताते हैं कि विजय बहुगुणा बेटे साकेत को ही टिहरी से लड़ाना चाहते हैं। बदले समीकरण में हरीश रावत भी इस पर सहमति जता रहे हैं।

अपना उत्तराधिकारी चुनने का फैसला हरीश रावत पर

lok sabha election in uttarakhand

वहीं हरिद्वार सीट पर कोई भी फैसला हरीश रावत पर छोड़ा गया है। सूत्र बताते हैं आलाकमान ने खाली हो रही लोकसभा सीट पर अपना उत्तराधिकारी चुनने का फैसला उन्हीं पर छोड़ा है।

पढ़ें, चुनाव की घोषणा से पहले रावत ने दी युवाओं को सौगात

चूंकि रेणुका रावत पहले अल्मोड़ा से बच्ची सिंह रावत के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।

पढ़ें, उत्तराखंड में पिछली बार इनके सिर सजा था ताज

इसलिए आलाकमान को उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर भी कोई परेशानी नहीं है। राहुल गांधी के महिला एजेंडे को भी रेणुका रावत पूरा कर रही हैं।

पढ़ें, चार बेटियों ने पिता को मुखाग्नि देकर ऋण उतारा

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के हरीश रावत को घोषणा मुख्यमंत्री कहने पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धीरेन्द्र प्रताप ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

पढ़ें, अपने ही मंत्रियों से रावत का 36 का आंकड़ा

उनका कहना है कि भाजपा नेता फास्सिट मनोवृत्ति से ग्रस्त हो गए हैं और अब आयु उन पर हावी हो गई है।

भाजपा-कांग्रेस को जीतनी होगी प्रत्याशी चयन की जंग

lok sabha election in uttarakhand

हरिद्वार लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर सपा और बसपा ने बढ़त बना ली है जबकि कांग्रेस और भाजपा को अभी प्रत्याशी चयन की जंग जीतनी है।

पढ़ें, हरीश रावत ने उत्तराखंड को दिए 14 नए विभाग

दोनों ही पार्टियों के लिए यह काम आसान नहीं होगा। भाजपा और कांग्रेस नेतृत्व को प्रत्याशी चयन को लेकर खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।

पढ़ें, चार बेटियों ने पिता को मुखाग्नि देकर ऋण उतारा

बसपा की ओर से हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए पहले भाजपा छोड़कर आए अंतरिक्ष सैनी को प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन पार्टी ने कुछ महीने पहले ही अपना प्रत्याशी बदल दिया। पार्टी ने यहां पर नए चेहरे मौहम्मद इस्लाम पर दांव खेला है।

पढ़ें, अपने ही मंत्रियों से रावत का 36 का आंकड़ा

वहीं सपा ने आजाद हिंद फौज के कैप्टन रहे शाहनवाज खान के बेटे अजमल नवाज खान को अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस की ओर से अभी तक हरिद्वार लोकसभा सीट प्रत्याशी को लेकर पत्ते नहीं खोले गए हैं।

टिकट की लड़ाई स्थानीय नेताओं के बीच

lok sabha election in uttarakhand

भाजपा की ओर से पहले मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का नाम हरिद्वार सीट के लिए चला था लेकिन उन्हें यूपी से टिकट मिलने के बाद अब टिकट की लड़ाई स्थानीय नेताओं के बीच सिमट गई है।

पढ़ें, चुनाव की घोषणा से पहले रावत ने दी युवाओं को सौगात

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को इस सीट से टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इनके अलावा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, पूर्व प्रदेश महामंत्री मयंक गुप्ता भी दौड़ में हैं।

पढ़ें, उत्तराखंड में पिछली बार इनके सिर सजा था ताज

हरिद्वार जिले के अन्य विधायकों की बात करें तो लक्सर विधायक संजय गुप्ता और हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद भी टिकट की इच्छा जता चुके हैं। पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद का नाम भी बीच में तेजी से उछला था।

अपनी पत्नियों पर लगाना चाहते हैं दांव

lok sabha election in uttarakhand

वहीं कांग्रेस में टिकट को लेकर गिने-चुने नाम ही सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत की हरिद्वार में सक्रियता को लोकसभा चुनाव के टिकट की दौड़ से जोड़कर देखा जा रहा है।

पढ़ें, चार बेटियों ने पिता को मुखाग्नि देकर ऋण उतारा

उनके पुत्र वीरेंद्र रावत भी यहां पर लगातार सक्रियता बनाए हुए हैं। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी भी इस सीट पर दावा ठोंक रहे हैं।

पढ़ें, अपने ही मंत्रियों से रावत का 36 का आंकड़ा

वहीं खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह अपनी पत्नी रानी देवयानी को यहां से टिकट दिलाना चाहते हैं। दावेदारों की सूची में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. राजेंद्र सिंह का नाम भी सामने आ रहा है।

सपा बदल सकती है प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी हरिद्वार लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बदल सकती है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अजमल नवाज खान को 26 फरवरी को अपने घर के अंदर ही संदिग्ध स्थिति में गोली लग गई थी।

पढ़ें, हरीश रावत ने उत्तराखंड को दिए 14 नए विभाग

गंभीर हालत में वह अभी तक अस्पताल में भर्ती हैं। इस स्थिति में पार्टी प्रत्याशी बदलने पर विचार कर रही है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed