फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election flash back When people were scared after seeing the helicopter children hid in their homes

Lok Sabha Election: फ्लैशबैक...जब केदारघाटी में हेलिकॉप्टर देखकर सहम गए थे लोग ...घरों में छिप गए थे बच्चे

Sat, 06 Apr 2024 03:48 PM IST
रेनू सकलानी विनोद नौटियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
विनोद नौटियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Apr 2024 03:48 PM IST
सार

यूपी के सीएम रहते हुए एचएन बहुगुणा वर्ष 1975 में ऊखीमठ में पहुंचे थे। बहुुगुणा को उनके स्कूल के कई साथियों से रिसीव किया था। केदारघाटी में हेलिकॉप्टर उतरा था।

विज्ञापन
Lok Sabha Election flash back When people were scared after seeing the helicopter children hid in their homes
हेलिकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारघाटी के आसमान में तेज गर्जना से उड़ान भरते हेलिकॉप्टर को जब क्षेत्र के लोगों ने पहली बार देखा तो वह सहम गए थे। धूल के गुबार के साथ हेलिकॉप्टर को जमीन पर उतरता देख लोग भागने लगे थे और उसे दूर से निहारते रहे। वहीं क्षेत्र के बच्चे तो डर के कारण घरों में ही छिप गए थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, अविभाजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हेमवती नंदन बहुगुणा वर्ष 1975 में एक कार्यक्रम में ऊखीमठ पहुंचे थे। तब, मिडिल स्कूल (वर्तमान अटल आदर्श जीआईसी) के मैदान में बहुगुणा का हेलिकॉप्टर उतरा था। हेलिकॉप्टर की सकुशल लैंडिग के लिए प्रशासन ने शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूल मैदान के किनारे खड़ीक और तुन के पेड़ों की लॉपिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहला मौका था, केदारघाटी में हेलिकॉप्टर उतरा था। पूर्व ब्लॉक प्रमुख व राज्य आंदोलनकारी लक्ष्मी प्रसाद भट्ट बताते हैं कि बहुगुणा को देखने और मिलने के लिए ऊखीमठ, मनसूना, राऊंलेंक, दैड़ा, पककंडी, मक्कू, रांसी, गुप्तकाशी से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इसमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी थे, लेकिन जैसे ही हेलीकॉप्टर ने स्कूल मैदान में लैंड किया तो चारों तरफ खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग वहां से भागने लगे।

काफी देर तक लोग हेलिकॉप्टर निहारते रहे
मैदान से लगभग 100 मीटर दूर से लोग काफी देर तक हेलिकॉप्टर को निहारते रहे। बाद में बहुगुणा ने लोगों को हेलिकॉप्टर के बारे में बताया और कहा कि इससे डरे नहीं। यह हेलिकॉप्टर है और इससे एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में कम समय लगता है।

वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व जिलाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य प्रदीप बगवाड़ी ने बताया कि स्कूल मैदान में बहुगुणा के स्कूली जीवन के साथ रहे गौरी शंकर सैन सिंह राणा, नैनसिंह राणा बच्ची राम त्रिपाठी समेत कई लोगों ने उनका स्वागत किया था।

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024:  कांग्रेस को थी चुनाव में जिनसे आस, वही सियासी विरोधियों के बन गए खास

यहां से बहुगुणा, सीधे ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचे थे और वहां पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रधान चौक पर सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र में स्कूल, सड़क, स्वास्थ्य को लेकर जनता से कई वायदे किए थे। साथ ही केदारघाटी में बिताए अपने बचपन और स्कूली जीवन में बिताए दिनों के बारे में भी लोगों को बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed