फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Women overtake men in voting in Almora

Lok Sabha Election: अल्मोड़ा में मतदान में पुरुषों से आगे निकली महिलाएं, 53 % ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

Tue, 23 Apr 2024 11:07 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 23 Apr 2024 11:07 AM IST
सार

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत करीब डेढ़ फीसदी बढ़ गया है। चुनाव आयोग ने इसके ताजा आंकड़े जारी किए हैं। वहीं अल्मोड़ा में मतदान में महिलाएं पुरुषों से आगे निकल गईं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Women overtake men in voting in Almora
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव में अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर वोट डालने में महिलाएं, पुरुषों से आगे निकल गईं। यहां 53 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि वोट करने वाले पुरुष मतदाताओं की संख्या 46 प्रतिशत है। चुनाव आयोग ने ये आंकड़े जारी किए हैं।

विज्ञापन

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सोमवार को सचिवालय में लोकसभा सामान्य निर्वाचन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया, प्रदेशभर में मतदान शांतिपूर्ण रहा है। प्रदेशभर में कहीं भी कोई अप्रिय घटना संज्ञान में नहीं आई। बताया, राज्य में 83,37,914 में से 47,72,484 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। बताया, अल्मोड़ा जिले में 13,39,327 में से छह लाख 53 हजार 896 मतदाताओं ने वोट डाला।

विज्ञापन

इनमें 3,48,378 महिलाएं और 3,05,516 पुरुष शामिल हैं। यहां महिला मतदाताओं की संख्या, पुरुषों के मुकाबले अधिक रही है। बताया, 295 में से 87 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी अल्मोड़ा लोकसभा में महिला मतदाताओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक वोटिंग की थी। इस सीट पर 51.82 प्रतिशत मतदान हुआ था। 57.40 प्रतिशत महिला और 46.44 प्रतिशत पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

किस लोकसभा सीट पर कितने पड़े वोट

सीट              कुल मतदाता वोट डालने वाले पुरुष महिला

टिहरी 15,77,664              8,48,212 4,27,234 4,20,964

गढ़वाल 13,69,388              7,17,834 3,37,993 3,79,833

अल्मोड़ा 13,39,327              6,53,896 3,05,516 3,48,378

नैनीताल 20,15,809              12,59,180 6,55,767 6,03,394

हरिद्वार 20,35,726              12,93,362 6,90,238 6,03,080

ये भी पढ़ें...Election 2024: उत्तराखंड में नए आंकड़े जारी, करीब डेढ़ फीसदी मतदान प्रतिशत और बढ़ा, अब 57.24% पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed