फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Voting Percentage increased Figure reached 57.24 percent

Election 2024: उत्तराखंड में नए आंकड़े जारी, करीब डेढ़ फीसदी मतदान प्रतिशत और बढ़ा, अब 57.24% पहुंचा आंकड़ा

Mon, 22 Apr 2024 07:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Apr 2024 07:42 PM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Voting: 19 अप्रैल तक प्राप्त जानकारी के हिसाब से राज्य में 56.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, लेकिन यह आंकड़ा परिवर्तनीय था, क्योंकि राज्य में कई पोलिंग पार्टियों को लौटने में भी तीन दिन तक का समय लगता है।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Voting Percentage increased Figure reached 57.24 percent
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत करीब डेढ़ फीसदी बढ़ गया है। चुनाव आयोग ने इसके ताजा आंकड़े जारी किए हैं। पोलिंग पार्टियों के लौटने और आंकड़ों का मिलान करने के बाद यह जानकारी जारी की गई है।

विज्ञापन


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, 19 अप्रैल तक प्राप्त जानकारी के हिसाब से राज्य में 56.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, लेकिन यह आंकड़ा परिवर्तनीय था, क्योंकि राज्य में कई पोलिंग पार्टियों को लौटने में भी तीन दिन तक का समय लगता है। उनके आने के बाद सभी आंकड़ों का वेरिफिकेशन किया गया। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हुई है।
विज्ञापन


Election 2024: उत्तराखंड में मतदान के बाद अब जीत-हार का गुणा भाग...चाैंकाने वाले हैं लोकसभा वार आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया, अभी सर्विस मतदाता, मतदान कर्मचारियों के मत, दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के वोट इसमें शामिल नहीं हैं। मतगणना की सुबह आठ बजे तक डाक मतपत्र वापस आने के बाद स्थिति और साफ हो पाएगी। मतदान का यह आंकड़ा 58 प्रतिशत पार कर सकता है।

मतदान में हरिद्वार लोकसभा अव्वल

सबसे अधिक मतदाताओं वाली हरिद्वार लोकसभा सीट इस बार मतदान में भी अव्वल साबित हुई है। इस लोकसभा में सर्वाधिक 63.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर 62.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पर्वतीय सीटों में टिहरी पर सर्वाधिक 53.76 प्रतिशत, गढ़वाल में 52.42 प्रतिशत और अल्मोड़ा में सबसे कम 48.82 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed