फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Tehri Lok Sabha Bjp Star Campaigner Jp Nadda Public Meeting in Vikasnagar

Lok Sabha Election 2024: विकासनगर पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक जेपी नड्डा, जनसभा को किया संबोधित

Thu, 04 Apr 2024 04:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Apr 2024 04:47 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: जेपी नड्ड़ा के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्सा है। जनसभा में शामिल होने के लिए बाबूगढ़ स्थित हाईवे मैदान में बड़ी सख्या में समर्थक जुटे हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Tehri Lok Sabha Bjp Star Campaigner Jp Nadda Public Meeting in Vikasnagar
जेपी नड्डा की विकासनगर में जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार गरमाने उत्तराखंड पहुंचे हैं। पिथौरागढ़ में जनसभा के बाद अब वह वह करीब साढ़े चार बजे विकासनगर पहुंचे। यहां उन्होंने टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवों की भूमि है। पीएम मोदी ने यहां के विकास के लिए बहुत काम किए हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड का चुनावी रण: भाजपा ने बिछाई सियासी बिसात, चुनावी महाभारत के लिए तैयार किया चक्रव्यूह, ये है रणनीति
विज्ञापन

 

पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सात लाख लोगों ने आयुष्मान योजना का उपयोग कर अपनी और परिवारजनों की जान बचाई है। कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य नहीं दिया है। हमें अटल जी को याद रखना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा है कि अटल ने राज्य बनाया, मैं इसे संवारने का काम करूंगा। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि सारी सीटों पर पांच लाख के वोटों के अंतर से जीत दर्ज करनी है। तेज धूप भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का जनसभा में पहुंचना इस बात का साक्ष्य है हमारी बड़ी जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी, टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामशरण नौटियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम उपस्थित हैं।
Trending Videos

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Tehri Lok Sabha Bjp Star Campaigner Jp Nadda Public Meeting in Vikasnagar

भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट

जेपी नड्डा की बाबूगढ़ स्थित हाईवे मैदान पर होने वाली चुनाव सभा को देखते हुए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। एक बजे से ही डाकपत्थर और कालसी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मुख्य बाजार विकासनगर में प्रवेश नहीं दिया गया। ये वाहन सैयद रोड होते हुए निकाले गए। हरबर्टपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से हरिपुर कैनाल रोड पर डायवर्ट किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed