फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand BJP worried due to low turnout review soon

Uttarakhand: मतदान प्रतिशत के तय लक्ष्य से दूर रह गई भाजपा, जमीन पर नहीं आ पाया पार्टी का रोडमैप, समीक्षा जल्द

Thu, 25 Apr 2024 03:19 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 25 Apr 2024 03:19 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में कम मतदान से भाजपा चिंतित है। भाजपा में कई पूर्व विधायक आए, मगर वोट प्रतिशत नहीं बढ़ा पाए। बूथ प्रबंधन में पार्टी का रोडमैप पूरी तरह से जमीन पर नहीं आ पाया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand BJP worried due to low turnout review soon
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजारों की संख्या में कांग्रेस और अन्य दलों से नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करने के बावजूद भाजपा मतदान प्रतिशत के तय लक्ष्य से दूर रह गई। लोकसभा की पांचों सीटों पर कम मतदान से भाजपा परेशान है और पार्टी ने जल्द ही इसकी समीक्षा करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

पार्टी के लिए चिंता की बात यह भी है कि चुनाव से पहले कांग्रेस जिन पूर्व विधायकों पर भाजपा में शामिल कराया गया था, उनकी विधानसभा क्षेत्रों में भी वोट प्रतिशत पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव से कम रहा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पहले चरण के मतदान में कम मतदान ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को भी चिंता में डाल दिया है।

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सभी प्रदेश अध्यक्षों को बूथ प्रबंधन की रणनीति को जमीन उतारने के लिए गंभीर प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड में चूंकि मतदान हो चुका है, इसलिए प्रदेश संगठन की ओर से कम मतदान के संबंध में केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी को थी मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद

पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, चुनाव प्रचार के दौरान जिस तादाद में नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस व अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे थे, पार्टी को लग रहा था कि मतदान की प्रतिशत बढ़ेगा, लेकिन नतीजा इसके ठीक विपरीत आया है। खासतौर पर पूर्व विधायकों के चुनाव क्षेत्रों में कम मतदान को लेकर पार्टी की उम्मीदों को झटका लगा है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पार्टी ने बूथ प्रबंधन का रोडमैप बनाया था, लेकिन यह भी जमीन नहीं उतर पाया।

विस और लोस चुनाव से कम मतदान
2022 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में हुए मतदान का तुलनात्मक विश्लेषण करने पर यह तथ्य सामने आया कि 2024 के चुनाव में मतदान प्रतिशत काफी कम रहा, जबकि कुछ विधानसभा सीटों पर 2022 के चुनाव में पहले व दूसरे तथा कुछ जगह तीसरे स्थान पर रहे प्रत्याशियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इस हिसाब से इन सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ना चाहिए था, लेकिन बढ़ने के बजाय यह घट गया।

भाजपा में शामिल पूर्व विधायकों की सीट पर मतदान की तस्वीर

सीट             2022 2019 2024 पूर्व विधायक

पुरोला            69.26 64.41 54.99 मालचंद

गंगोत्री            67.47 58.75 55.13 विजय पाल सिंह सजवाण

टिहरी            54.93 47.21 44.18 दिनेश धनै, धन सिंह नेगी

धनोल्टी 65.48 55.31 50.41 जोत सिंह बिष्ट, महावीर सिंह रांगड

धर्मपुर            57.22 55.31 51.81 दिनेश अग्रवाल

ऋषिकेश 62.09 61.12 53.08 कनक धनै

डोईवाला 67.85 66.23 60.52 जितेंद्र नेगी

भगवानपुर 79.91 77.05 71.17 सुबोध राकेश

केदारनाथ 65.28 62.71 59.02 कुलदीप रावत

यमकेश्वर 52.99 50.41 44.46 शैलेंद्र सिंह रावत

पौड़ी             51.44 49.71 49.02 नवल किशोर

श्रीनगर             59.40 53.00 54.62 मोहन काला

चौबट्टाखाल 44.86 43.53 41.60 केसर सिंह नेगी

बदरीनाथ 65.09 58.48 57.62 राजेंद्र भंडारी

भीमताल 65.29 58.48 56.39 दान सिंह भंडारी

कालाढुंगी 68.71 66.87 60.37 महेश शर्मा

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra : बदरीनाथ के अभिषेक के लिए पिरोया गया तिल का तेल, राजदरबार से रवाना होगी गाडू घड़ा कलश यात्रा

दूसरे दलों को छोड़कर जो लोग हमारे साथ आए, उससे भाजपा का परिवार बढ़ा हुआ है। मतदान प्रतिशत कम हुआ है। इसे लेकर पार्टी चिंतित है। इसकी जल्द समीक्षा होगी। -आदित्य कोठारी, प्रदेश महामंत्री, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed