फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand BJP announced nomination dates Read All Updates in hindi

Lok Sabha Election: 22 से 27 मार्च तक होंगे प्रत्याशियों के नामांकन, उत्तराखंड भाजपा ने किया तारीखों का एलान

Tue, 19 Mar 2024 05:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Mar 2024 05:25 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: भाजपा ने उत्तराखंड में नामांकन की तारीखों का एलान कर दिया है। हरिद्वार सीट पर 23 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ऑनलाइन नामांकन करेंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand BJP announced nomination dates Read All Updates in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

लोकसभा की पांचों सीटों पर सबसे पहले प्रत्याशियों का एलान करने के बाद अब भाजपा ने प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियां भी तय कर दी हैं। पार्टी अल्मोड़ा लोकसभा सीट से नामांकन का श्रीगणेश करेगी। इस दिन पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने का यह सिलसिला 27 मार्च तक चलेगा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को यह जानकारी मीडिया से साझा की। एक दिन पहले चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में नामांकन की तिथियों पर निर्णय हुआ था। भट्ट के मुताबिक, सभी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के अलावा पार्टी के केंद्रीय नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

कहा, हरिद्वार लोस सीट पर ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत होगी। पार्टी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत इस सीट पर 22 मार्च को पहले ऑनलाइन नामांकन करेंगे। इसके बाद 23 मार्च कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप पर्चा दाखिल करेंगे। 26 मार्च को गढ़वाल सीट पर पार्टी उम्मीदवार अनिल बलूनी और टिहरी सीट पर माला राज्य लक्ष्मी शाह पर्चा भरेंगी। नैनीताल संसदीय सीट पर 27 मार्च को पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट नामांकन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 22 मार्च अल्मोड़ा
  • 23 मार्च हरिद्वार
  • 27 मार्च नैनीताल
  • 26 मार्च गढ़वाल
  • 27 मार्च टिहरी गढ़वाल

 

पीएम हरिद्वार, नैनीताल, गढ़वाल सीट कर सकते हैं जनसभाएं

नामांकन दाखिल करने के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांचों संसदीय सीटों पर जनसभा कराना चाहती है। इसी इच्छा के अनुरूप पार्टी की ओर से केंद्रीय नेतृत्व को जनसभाओं का कार्यक्रम भेजा गया है, लेकिन प्रधानमंत्री की तीन से चार जनसभाएं होने की संभावना है। पीएम का दक्षिण के राज्यों पर अधिक फोकस होने से ऐसा संभव है। बहरहाल पार्टी में चर्चाएं हैं कि पीएम मोदी हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और गढ़वाल संसदीय सीट पर जनसभाएं कर सकते हैं। उनकी एक जनसभा अल्मोड़ा लोस सीट पर भी होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब चुनाव नतीजों तक नहीं बनेगा कोई भी नया मतदाता, वोट बनाने की मुराद नहीं होगी पूरी, जानें वजह

पीएम मोदी और भाजपा के पक्ष में देश में शानदार माहौल है। उत्तराखंड मोदीजी के दिल में बसता है और यहां के लोगों के दिल में मोदी हैं। हम सब मोदी का परिवार हैं, इसलिए सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए पांचों सीट उनकी झोली में अर्पित करना है। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed