फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha Election 2024 Uttarakhand: Aam Aadmi Party will support Congress on all five seats

Election: उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कांग्रेस का समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी, नतीजे सकारात्मक आने का दावा

Thu, 04 Apr 2024 07:07 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 04 Apr 2024 07:07 AM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने संयुक्त प्रेसवार्ता में भाजपा पर निशाना साधा। माहरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के आने से कांग्रेस का मनोबल बढ़ेगा।

विज्ञापन
Lok sabha Election 2024 Uttarakhand: Aam Aadmi Party will support Congress on all five seats
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया गठबंधन की सहयोगी दल आम आदमी पाटी ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का समर्थन करने की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि भाजपा की तानाशाही खत्म करने और लोकतंत्र बचाने को विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया है।

विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बुधवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में भाजपा पर निशाना साधा। माहरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के आने से कांग्रेस का मनोबल बढ़ेगा। 2022 के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रतिशत हासिल किया था। सामूहिक चुनाव लड़ने से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


बूथ लेवल से चुनाव में जुटी
पांचों सीटों पर चुनाव नतीजे सकारात्मक आएंगे। माहरा ने आरोप लगाया की केंद्र की भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं पर ईडी और सीबीआई के माध्यम से कार्रवाई कर रही है। पीएम मोदी को सोचना चाहिए कि वे धमकी गलत समय पर दे रहे हैं। मोदी बताएं कि पूर्व में जिन नेताओं पर ईडी व सीबीआई का छापा मारा गया। उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। माहरा ने कहा, जब जनता के हाथ कोई चीज आती है तो जाने वाली सरकार खाली हाथ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024: दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर जेपी नड्डा, आज पिथौरागढ़ और विकासनगर में गरमाएंगे प्रचार


आप प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी बूथ लेवल से चुनाव में जुटी है और पूरी मजबूती के साथ उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को चुनाव लड़ाएगी। जिला स्तर पर समन्वय समिति बनाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार व सभाओं में आप कार्यकर्ता पूरी तरह से भागीदारी करेंगे। इस मौके पर इंडिया गठबंधन के समन्वयक शीशपाल बिष्ट, आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, कांग्रेस मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed