{"_id":"661e92813029a41b430a6c23","slug":"lok-sabha-election-2024-shahjahanpur-home-guard-jawan-dies-of-heart-attack-during-election-duty-in-uttarakhand-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elections 2024: शाहजहांपुर के होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, चुनाव ड्यूटी में आए थे उत्तराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Elections 2024: शाहजहांपुर के होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, चुनाव ड्यूटी में आए थे उत्तराखंड
Tue, 16 Apr 2024 08:32 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 16 Apr 2024 08:32 PM IST
सार
होमगार्ड जवान की लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगी थी। वर्तमान में वह होमगार्ड कंपनी कटरा जिला शाहजहांपुर में तैनात थे।
विज्ञापन
होमगार्ड जवान की मौत
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
लोकसभा चुनाव ड्यूटी में आए यूपी के शाहजहांपुर के होमगार्ड जवान की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस सुरक्षा में उनके पैतृक गांव भेज दिया।
विज्ञापन
पौड़ी कोतवाल नंद किशोर भट्ट ने बताया, मंगलवार सुबह प्लाटून कमांडर होमगार्ड राकेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि होमगार्ड ओमकार (59) पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम पहाड़ी भोपत उर्फ बड़ी हरदेनी, थाना खुदागंज, तहसील तिलहर, जिला शाहजहांपुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इस पर पुलिस ने तत्काल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: कोटद्वार में अमित शाह की जनसभा, भाजपा प्रत्याशी समर्थन में की वोट की अपील
विज्ञापन
उपचार के दौरान डॉक्टरों ने ओमकार को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया, होमगार्ड जवान की लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगी थी। वर्तमान में वह होमगार्ड कंपनी कटरा जिला शाहजहांपुर में तैनात थे। डॉक्टरों के अनुसार, होमगार्ड जवान की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।