फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 BJP Haridwar Lok Sabha candidate Trivendra Singh Rawat did digital nomination

Election 2024: भाजपा के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने किया डिजिटल नॉमिनेशन, 26 को भरेंगे पर्चा

Fri, 22 Mar 2024 02:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Mar 2024 02:34 PM IST
सार

नामांकन दाखिल करने का सिलसिला 27 मार्च तक चलेगा। हरिद्वार लोस सीट पर ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। भाजपा हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज डिजिटल नॉमिनेशन किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 BJP Haridwar Lok Sabha candidate Trivendra Singh Rawat did digital nomination
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया डिजिटल नॉमिनेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज डिजिटल नॉमिनेशन किया। प्रेस वार्ता में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल इंडिया का सपना अब साकार हो रहा हैं।

विज्ञापन


मां गंगा की पावन भूमि से उत्तराखंड का यह पहला डिजिटल नामांकन शुरू हुआ हैं। डिजिटल नामांकन बजट फ्री हैं साथ ही समय भी बचता हैं। लोकसभा की पांचों सीटों पर सबसे पहले प्रत्याशियों का एलान करने के बाद अब भाजपा ने प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियां भी तय कर दी थी।
विज्ञापन


पार्टी अल्मोड़ा लोकसभा सीट से नामांकन का श्रीगणेश करेगी। इस दिन पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने का यह सिलसिला 27 मार्च तक चलेगा। हरिद्वार लोस सीट पर ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। पार्टी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस सीट पर आज 22 मार्च को पहले ऑनलाइन नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024:  धर्म हो या राजसत्ता...पंचपुरी के संतों की हमेशा रही महत्वपूर्ण भूमिका

इसके बाद 26 मार्च कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप पर्चा दाखिल करेंगे। 26 मार्च को गढ़वाल सीट पर पार्टी उम्मीदवार अनिल बलूनी और टिहरी सीट पर माला राज्य लक्ष्मी शाह पर्चा भरेंगी। नैनीताल संसदीय सीट पर 27 मार्च को पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट नामांकन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed