फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2019 Uttarakhand total Voting percentage Released

लोकसभा चुनाव 2019: देर रात जारी हुए अंतिम आंकड़े, उत्तराखंड में हुआ 61.50 प्रतिशत मतदान

Fri, 12 Apr 2019 11:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Uttarakhand total Voting percentage Released
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

17वीं लोकसभा के लिए उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में 61.50 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन विभाग ने शुक्रवार रात अपडेट आंकड़े जारी कर दिए। इससे पहले बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक 57.85 प्रतिशत मतदान होने की ही सूचना मिल पाई थी। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में 62.15 प्रतिशत मतदान हुआ था।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के पहले ही चरण में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बृहस्पतिवार को मतदान संपन्न हुआ था। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे तक के आंकड़े जारी कर निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में 57.85 प्रतिशत मतदान होने की सूचना दी थी।

विज्ञापन

शुक्रवार को दूसरे दिन भी निर्वाचन विभाग का पूरा तंत्र प्रदेश में अंतिम मतदान प्रतिशत निकालने में लगा रहा। यह देरी इसलिए हुई क्योंकि प्रदेश के कई बूथों से पोलिंग पार्टियां शुक्रवार शाम तक नहीं पहुंच पाई थीं।

इस दौरान कुल मतदान प्रतिशत में दो से तीन फीसदी का इजाफा होने की उम्मीद लगाई जा रही थी। शुक्रवार रात निर्वाचन विभाग ने सभी जिलों से मतदान के आंकड़े जुटाकर फाइनल मतदान प्रतिशत 61.50  होने की सूचना जारी कर दी। 

उत्तराखंड में 61.50 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान हरिद्वार लोकसभा और सबसे कम मतदान अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर हुआ है। 
- सौजन्या, मुख्य निर्वाचन अधिकारी

 

5 लोकसभा सीटों पर विधानसभा वार मतदान प्रतिशत की सूची यहां देखिए...


https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2019/04/12/voter-turnout-2019-uttarakhand_5cb0d2f14f7cc.pdf

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed