देहरादूनः मतगणना पर त्रिस्तरीय सुरक्षा, रहेगा अर्द्धसैनिक बल, पीएसी और पुलिस का पहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना के दौरान देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। इसके लिए मतगणना स्थल के चारों ओर अर्द्धसैनिक बल, इसके बाद पीएसी और बाहर की सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस संभालेगी।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि इस दौरान किसी भी प्रकार की चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में बैठक कर सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। इसके साथ ही मतगणना से दो दिन पूर्व अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों के साथ भी सुरक्षा के मद्देनजर बातचीत की जाएगी। इसके साथ ही यातायात पुलिस ने स्पोर्ट्स कॉलेज के भीतर प्रवेश के लिए गेटों को अलग-अलग लोगों के लिए निर्धारित किया है। अभिकर्ताओं, वीआईपी और अन्य के प्रवेश के लिए अलग गेट होंगे।
यह रहेगी व्यवस्था
गेट नंबर - 1 : वीआईपी व अफसरों के वाहनों के लिए। ये वाहन डिस्पेंसरी तिराहे से आगे दाहिनी व बायीं ओर मैदान में पार्क होंगे।
गेट नंबर - 2 : अभिकर्ता व पुलिसकर्मियों के वाहनों के लिए। ये वाहन अतिथि गृह के सामने दायें व बायें पार्क होंगे।
गेट नंबर - 2 : मीडिया, मतगणना कार्मियों के वाहन इस गेट से होते हुए आईस हॉकी स्टेडियम के सामने पार्क होंगे।
बैरियर
- डिस्पेंसरी तिराहा
- शूटिंग रेंज से पहले