टीवी से पहले अपने मोबाइल पर ऐसे देख सकेंगे लोकसभा चुनाव के सटीक परिणाम, मिलेगा पल-पल का अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के परिणाम देखने के लिए आपको केवल टीवी के आगे बैठने की जरूरत नहीं है। इस बार निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर पहले की अपेक्षा ज्यादा तेजी से परिणाम सामने आएंगे।
इन्हें मतगणना कार्मिक सुविधा एप्लीकेशन के माध्यम से विधानसभावार अपलोड करेंगे। इस संबंध में नोडल अधिकारियों और मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, ताकि हर पल का परिणाम वेबसाइट पर अपलोड हो सके।
चुनाव परिणाम निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.eciresult.nic.in पर देखा जा सकता है। हालांकि यह लिंक 23 मई को ही सक्रिय होगा। इसके बाद ही इस पर परिणाम देखे जा सकते हैं। ये परिणाम जीत और हार का फैसला होने के बाद ही अपलोड होते हैं।
कौन सी सीट से कौन जीता या कौन दूसरे या तीसरे नंबर पर रहा यह सब उस पर देखा जा सकता है, लेकिन इस बार यह जानकारी और ज्यादा एडवांस होगी। मसलन, किस चरण में किस विधानसभा में कौन प्रत्याशी आगे या पीछे है।
उदाहरण के तौर पर टिहरी लोकसभा सीट पर कौन सा प्रत्याशी किस विधानसभा क्षेत्र में आगे है या पीछे यह सब लाइव देखा जा सकता है। इसके लिए मतगणना स्थल पर हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा भी मौजूद होगी ताकि परिणामों को अपडेट कर पल पल रिलीज किया जा सके।
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि नोडल अधिकारियों को इस पोर्टल पर परिणाम लगातार अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मतगणना केंद्र पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा भी पूरे समय रहेगी। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर तमाम सुविधाओं का मंगलवार को भी अवलोकन किया गया है। मतगणना दिवस को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।