{"_id":"5cdc34f6bdec22073b652910","slug":"lok-sabha-election-2019-result-counting-in-uttarakhand-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019: मतगणना की उल्टी गिनती, पांच घंटे के अंदर होगी पोस्टल बैलेट मतों की प्री-काउंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2019: मतगणना की उल्टी गिनती, पांच घंटे के अंदर होगी पोस्टल बैलेट मतों की प्री-काउंटिंग
Thu, 16 May 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 16 May 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
मतगणना की तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एक सप्ताह बाद 23 मई को प्रदेश के 13 जनपद मुख्यालयों में विधानसभा वार मतों की गिनती की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना की तैयारियां जोरों पर हैं। मतगणना शुरू होने के आधे घंटे पहले पोस्टल बैलेट मत प्राप्त किए जाएंगे। पांच घंटे के भीतर पोस्टल बैलेट मतों की प्री-काउंटिंग की जाएगी। इसमें मतपत्र, लिफाफे के क्यूआर कोड की स्कैनिंग करने के बाद गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि मतगणना के लिए आरओ और एआरओ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 23 मई को सुबह आठ बजे से प्रदेश के 13 जनपद मुख्यालयों में मतगणना शुरू की जाएगी। देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व अल्मोड़ा जिले के आरओ स्तर पर पोस्टल बैलेट मतों की गिनती होगी। इसके लिए अलग से रूम की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
पोस्टल बैलेट में सर्विस मतदाताओं और चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के मतों की गणना होगी। सर्विस मतदाताओं के मतों पर सबसे पहले क्यूआर कोड की स्कैन की जाएगी। जिससे पता लग सके कि मतपत्र गलत नहीं हैं। प्रत्येक विधानसभा के मतों की गिनती के लिए अधिकतम 14 टेबल लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश के शत प्रतिशत मतदान स्थलों पर वीवीपैट का इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन
मतदान के दौरान 50 मतों का मॉक पोल किया गया। जिससे वीवीपैट और सेंट्रल यूनिट से मतों का मिलान किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से यह देखा जाएगा कि मॉक पोल के मतों को प्रत्याशी के पक्ष में तो नहीं जोड़ा गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या का कहना है कि मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बारे में सभी आरओ व एआरओ को जानकारी दी जा रही है।