फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha election 2019 lawsuit registered against 11 people in uttarakhand

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: आचार संहिता उल्लंघन मामले में 11 और लोगों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 12 Apr 2019 09:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Apr 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 lawsuit registered against 11 people in uttarakhand

लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन आचार संहिता के उल्लंघन और मतदान की गोपनीयता भंग करने पर निर्वाचन आयोग ने सख्ती दिखाई है। इसके तहत उत्तराखंड के चार जिलों में 11 और लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन


गुरुवार को प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। जिसमें ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल व पौड़ी जिले में आचार संहिता का उल्लंघन व मतदान की गोपनीयता भंग करने की सबसे ज्यादा शिकायतें मिली। 
विज्ञापन


इन्हें गंभीरता से लेते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर, रुद्रपुर, गदरपुर, दिनेशपुर व सुल्तानपुर में गंधर अग्रवाल, वेद ठुकराल, मोहन लाल, विकास गुप्ता व अकरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर आरोप है कि मत डालते समय मोबाइल फोन से ईवीएम की फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी किया। वहीं, नैनीताल जिले में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें कपिल अग्रवाल के खिलाफ ईवीएम की फोटो खींचने, नशे की हालत में होने पर निर्वाचन कर्मचारी संजय पाटनी और विपिन पांडे पर भाजपा के चुनाव निशान को फेसबुक पर टैग करने पर मुकदमा दर्ज किया गया। 

हरिद्वार जिले में हरीश गर्ग, विपुल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पौड़ी में अनूप बहुगुणा पर मतदान की गोपनीयता भंग करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि सभी मामलों की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed