{"_id":"5ecf6ca084b2c46bd305122c","slug":"locust-attack-uttarakhand-government-on-alert-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"Locust Attack: टिड्डियों के हमले से फसलों के बचाव को उत्तराखंड में अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Locust Attack: टिड्डियों के हमले से फसलों के बचाव को उत्तराखंड में अलर्ट जारी
Thu, 28 May 2020 04:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 28 May 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
टिड्डी दल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिड्डियों के हमले से फसलों के बचाव को लेकर प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में अलर्ट जारी कर दिया है। पड़ोसी राज्यों में टिड्डी दल पहुंचने के चलते सरकार ने भी सभी जिलों को निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने टिड्डी दल के हमले से फसलों के बचाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टिड्डियों की रोकथाम के लिए सभी जिलों में पर्याप्त मात्रा में क्लोरोपाइरीफॉस, लैंबडा, साईहैलोथरीन दवा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राजस्थान से चला टिड्डियों का दल दिल्ली और यूपी पहुंचा है। जिससे इन राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है। टिड्डी हरी फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर देता है। खास तौर पर मक्का, मूंग, उड़द, गन्ना, सब्जी, आम व अन्य फसलों को नुकसान पहुंचता है। अधिकारियों ने बताया कि कई सालों बाद टिड्डी दल आया है।