फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown: Uttarakhand gets 669 crore Rupees GST compensation , 10 crore Rupees Fund released to medical colleges

Lockdown: उत्तराखंड को केंद्र से मिला 669 करोड़ का जीएसटी मुआवजा, मेडिकल कॉलेजों को 10 करोड़ की धनराशि जारी

Thu, 09 Apr 2020 10:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Apr 2020 10:35 PM IST
सार

  • राजस्व हानि की भरपाई के लिए अभी केंद्र से 579 करोड़ मिलना बाकी
  • कोरोना वायरस से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों में आएगी तेजी

विज्ञापन
Lockdown: Uttarakhand gets 669 crore Rupees GST compensation , 10 crore Rupees Fund released to medical colleges
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आर्थिक संकट का सामना कर रही प्रदेश सरकार को केंद्र से 669 करोड़ का जीएसटी मुआवजा मिलने से थोड़ी राहत मिली है। जीएसटी के कारण राज्य को हो रहे राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र की ओर से यह प्रतिपूर्ति राशि दी जाती है। प्रदेश को अभी 579 करोड़ का राजस्व मिलना बाकी है। एक जुलाई 2017 से लागू माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था से राज्य सरकार को राजस्व नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन


हालांकि जीएसटी से प्रदेश में टैक्स कलेक्शन की दर में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन प्रदेश का सारा टैक्स बाहर जा रह है। जीएसटी से राज्य को राजस्व नुकसान की भरपाई करने के लिए केंद्र सरकार हर महीने मुआवजा देती है।
विज्ञापन


अक्तूबर 2019 से लेकर जनवरी 2019 तक प्रतिपूर्ति न होने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस मामले को उठाया था। केंद्र सरकार ने अक्तूबर व नवंबर 2019 का कुल मुआवजा 669 करोड़ दो किस्तों में जारी किया है। पहली किस्त 379 करोड़ और दूसरी किस्त में 290 करोड़ की राशि सरकार को प्राप्त हुई है। दिसंबर 2019 और जनवरी 2020 का 559 करोड़ का मुआवजा अभी केंद्र से मिलना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त विपिन चंद्र ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर व नवंबर 2019 का जीएसटी मुआवजा मिल गया है। जीएसटी व्यवस्था के तहत हर महीने टैक्स से जितना राजस्व नुकसान होता है। उसकी भरपाई केंद्र की ओर से की जाती है।

मेडिकल कॉलेजों को 10 करोड़ की धनराशि जारी

कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार ने राज्य के चार राजकीय मेडिकल कॉलेजों के लिए 10 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। इससे मेडिकल कॉलेजों में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए उपकरणों व अन्य व्यवस्थाओं में तेजी आएगी।

कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए सरकार ने दून मेडिकल कॉलेज, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज व बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी के जिला अस्पतालों, अल्मोड़ा बेस अस्पताल, मेला अस्पताल हरिद्वार, बेस अस्पताल कोटद्वार, बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल को कोविड अस्पताल घोषित किया है।

कोरोना संक्रमण की आने वाली स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेजों के लिए 20 करोड़ का बजट देने के निर्देश दिए थे। इसमें 10 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। इस पैसे से मेडिकल कॉलेजों में वेंटीलेटर, आईसीयू, पीपीई किट समेत अन्य मेडिकल उपकरण की व्यवस्था की जाएगी।

कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए प्रदेेश के चार मेडिकल कॉलेजों को 10 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। इससे मेडिकल कॉलेजों में सभी आवश्यक मेडिकल उपकरणों व अन्य व्यवस्थाओं को पूरा किया जा सकेगा। 
- राधिका झा, सचिव, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed