फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown: Uttarakhand Boy Dead Body Returned to dubai from delhi airport

Lockdown: दिल्ली एयरपोर्ट से वापस दुबई लौटाया उत्तराखंड के युवक का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 24 Apr 2020 08:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Apr 2020 08:08 PM IST
सार

  • 17 अप्रैल को दुबई में कमलेश की हार्ट अटैक से हो गई थी मौत। 

विज्ञापन
Lockdown: Uttarakhand Boy Dead Body Returned to dubai from delhi airport
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लॉकडाउन की विषम परिस्थितियों में तमाम कोशिशों के बाद दुबई से लाया गया उत्तराखंड के बेटे का शव दिल्ली एयरपोर्ट से शुक्रवार को वापस भेज दिया गया। मृतक के परिजनों के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही विमान शव को लेकर वापस लौट चुका था। इस घटना से आहत परिजनों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। परिजनों ने सरकार से जल्द ही शव को घर भिजवाने की मांग की है।

विज्ञापन


टिहरी में धनोल्टी तहसील के सकलाना के सेमवाल गांव निवासी कमलेश भट्ट दुबई के एक होटल में नौकरी करता था। 17 अप्रैल को कमलेश की हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी। इस घटना से आहत परिजनों ने प्रशासन और सरकार से मृतक युवक के शव को स्वदेश लाने की गुहार लगायी थी। 
विज्ञापन


लॉकडाउन की चुनौती के बीच दुबई निवासी समाजसेवी रोशन रतूड़ी के प्रयासों से 23 अप्रैल की रात को दुबई के आबूधाबी एयरपोर्ट से एक कार्गो विमान दिवंगत कमलेश के अलावा तीन अन्य शवों को लेकर नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को लेने के लिए कमलेश के चचेरे भाई विमलेश भट्ट जिला प्रशासन से पास बनाने के बाद देहरादून से एंबुलेंस को बुक कर 24 अप्रैल तड़के साढ़े तीन बजे दिल्ली पहुंचे। विमलेश भट्ट ने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि गृह मंत्रालय ने रात को एक आदेश निकाला कि विदेश से आने वाले किसी भी शव को नहीं लिया जाए।

इस वजह से कमलेश के शव सहित तीनों शवों को वापस दुबई आबूधाबी एयरपोर्ट के लिए विमान से वापस लौटा दिया गया है। विमलेश का आरोप है कि भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और दूतावास के बीच समन्वय न होने के कारण उनके भाई के शव की फजीयत हुई है।

उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से परिजनों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए शव को ऋषिकेश पूर्णानंद घाट तक पहुंचाने की मांग की है। उधर, कमलेश के बुजुर्ग माता-पिता इस आस में थे कि शुक्रवार को उनके बेटे के अंतिम दर्शन होंगे। लेकिन शव वापस भेजे जाने की खबर से पजिनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed