फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown: Singer Jubin Nautiyal will do digital garden concert on Sunday

Lockdown: रविवार को होगा जुबिन नौटियाल का गार्डन कॉन्सर्ट, रूफ टॉप परफॉर्मेंस से भी लूट चुके वाहवाही

Thu, 23 Apr 2020 05:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Apr 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Singer Jubin Nautiyal will do digital garden concert on Sunday

प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। रविवार 26 अप्रैल को जुबिन अपने डिजिटल गार्डन कॉन्सर्ट के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच आएंगे। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए रूफ टॉप परफॉर्मेंस दी थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान भी जुबिन अपने फैंस के लिए लगातार कुछ ना कुछ नया लेकर आ रहे हैं। बीती चार अप्रैल को उन्होंने रूफ टॉप परफॉर्मेंस के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया था। उसी कड़ी में उन्होंने अब वह डिजिटल गार्डन कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह अपने बैंड के साथ परफॉर्म करेंगे। इस दौरान वो अपने कुछ सुपरहिट गीतों के साथ ही रेट्रो और इंग्लिश गाने भी गाएंगे। रविवार शाम चार बजे से जुबिन के ऑफिशियल फेसबुक, टिक टॉक और यूट्यूब पेज पर इस कॉन्सर् को लाइव देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरे भरे बगीचे में सुंदर पहाड़ों के बीच इस तरह की प्रस्तुति खुद मेरे लिए भी एक नया अनुभव होगी, जिसे मैं कभी मिस नहीं करना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के दौरान देहरादून अपने घर में फंसना उनके लिए एक बेहतर अवसर है।

अगर वह मुंबई में फंसे होते तो अपने फैंस के लिए इतना कुछ नहीं कर पाते। देहरादून में वह तीन म्यूजिशियन और सैकड़ों म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के बीच हैं, जिसका वो फायदा उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से चाहने वाले लगातार उनसे गाने की फरमाइश करते रहते हैं।

अगर आधे घंटे के लिए भी अपनी आवाज से वो लोगों को खुशी दे पाए, तो उनका समाज के लिए योगदान होगा। उन्होंने लोगों से घर के अंदर रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed