फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in uttarakhand: People who stuck in other state may come to home soon

Lockdown: अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों की जल्द होगी घर वापसी, गृहमंत्रालय ने दी अनुमति

Thu, 30 Apr 2020 12:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Apr 2020 12:21 AM IST
सार

  • मिल गई है केंद्र की गाइडलाइन, जल्द बनाई जाएगी व्यवस्था: मुख्य सचिव

विज्ञापन
Lockdown in uttarakhand: People who stuck in other state may come to home soon
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के छात्रों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं और अन्य नागरिकों की जल्द सुरक्षित घर वापसी हो सकेगी। राज्य सरकार को इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्रालय का आदेश मिल गया है। अब प्रदेश सरकार उसके अनुरूप आदेश जारी करेगी।  शासन ने स्पष्ट किया है कि चरणबद्ध तरीके से अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों को सुरक्षित घर लाया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्रालय ने अन्य राज्यों में फंसे लोगों की सुरक्षित घर वापसी का जिम्मा राज्यों को सौंप दिया है।

केंद्र का आदेश राहत भरा है। राज्य आपस में तय करेंगे कि उनके यहां फंसे नागरिकों को कैसे वापस लाया जा सकता है। इसकी व्यवस्था बनाई जाएगी। प्रदेश सरकार सभी राज्यों में फंसे नागरिकों की सूची तैयार करेगी, उसके बाद उन राज्यों के साथ वार्ता कर आने जाने की व्यवस्था बनाई जाएगी। उत्तराखंड में भी कई राज्यों के लोग फंसे है, तो वहां की राज्य सरकारों को भी अवगत करवाया जाएगा।

विज्ञापन

पहले से तय है नोडल अधिकारी

सरकार चरणबद्ध तरीके से हर राज्य के साथ मिलकर फंसे नागरिकों को सुरक्षित लाने और भेजने का प्रयास करेगी। घर पहुंचाने के बाद सभी को होम क्वांरटीन या जरूरत पड़ने पर संस्थागत क्वारंटीन करने के संबंध में जारी गाइडलाइन का भी अनुपालन होगा।

प्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए नोडल अधिकारी तय किए हुए हैं। सचिव परिवहन शैलेश बगोली इस सारी व्यवस्था को देख रहे हैं। उनके साथ दो अन्य अधिकारियों को भी लगाया गया है। अभी तक इनका कार्य लोगों से संपर्क बनाकर उनकी समस्याओं के समाधान की मॉनिटरिंग करना था। अब उनकी वापसी के लिए बनाई जाने वाली व्यवस्था भी यही देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed