फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in uttarakhand Latest Update: Liquor Shops May close soon

Lockdown 4.0: उत्तराखंड में 25 मई से बंद हो सकती हैं शराब की दुकानें, ये है वजह

Fri, 22 May 2020 05:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 May 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in uttarakhand Latest Update: Liquor Shops May close soon
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में जल्द ही शराब की दुकानें बंद हो सकती हैं। गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में ठेकेदारों के हक में फैसले नहीं लिए जाने से नाराज ठेकेदारों ने अब दुकानें बंद करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


ठेकेदारों ने सरकार को इससे पहले भी ठेके बंद करने की चेतावनी दी थी, लेकिन माना जा रहा था कि सरकार ठेकेदारों की मांगों पर बैठक में फैसला लेगी। लेकिन ऐसा नहीं होने पर अब सभी ठेकेदार एक साथ खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन



ठेकेदारों का कहना था कि उनका मार्च के नो दिनों का अधिभार माफ किया जाए। इसके अलावा उन्होंने साल 2019-2020 की मार्च की छुटी हुई दुकान का अवशेष स्टॉक को अनुज्ञापी अपनी दूसरी दुकान में शिफ्ट किए जाने, दिल्ली की तर्ज पर कारोना टैक्स हटाने समेत कई मांगों को आबकारी आयुक्त के सामने रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि सरकार ने अधिभार से ज्यादा किसी भी और मांग पर कोई विचार नहीं किया। ऐसे में अब दुकानदार दुकान खोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

शराब कारोबारियों के लिए सरकार ने ये लिया फैसला

लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें बंद रहने पर सरकार ने शराब कारोबारियों को भी राहत दी है। सरकार ने तीन तरह की राहत प्रदान की है। पिछले वित्तीय वर्ष में 20 मार्च से 31 मार्च तक 10 दिनों तक लॉकडाउन के कारण बंद रही दुकानों का 34 करोड़ रुपये अधिभार माफ कर दिया है।

चालू वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से शराब की दुकानें आवंटित हुईं, लेकिन उनको संचालित नहीं किया जा सका। ऐसी 504 दुकानों से 195 करोड़ रुपये का अधिभार नहीं लिया जाएगा। जो 155 दुकानें आवंटित नहीं हुई हैं, उनको लॉटरी के माध्यम से आवंटित किया जाएगा, लेकिन उनको भी छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed