Lockdown in Uttarakhand : कोरोना से फाइट में एक साथ कई भूमिका निभा रहीं प्रशासन की महिला योद्धा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से युद्ध में प्रशासन की महिला योद्धाएं एक साथ कई भूमिकाएं निभा रही हैं। इन महिला अधिकारियों को मूल काम के साथ-साथ कोरोना फाइट में भी अहम जिम्मेदारियां मिली हुई हैं।
इसके साथ ही घर की जिम्मेदारियों का भी निर्वहन वे दिन भर के इस युद्ध रूपी काम के बाद कर रही हैं। जिले में इस वक्त सीडीओ, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, जिला उद्यान अधिकारी और जिला आपदा अधिकारी जैसे महत्वपूूर्ण पदों पर महिलाओं ने ही कमान संभाली हुई है।
नितिका खंडेलवाल, सीडीओ:
जिले की विकास की बागडोर सीडीओ नितिका खंडेलवाल के पास है। मौजूदा समय वित्तीय वर्ष की शुरूआत का है तो उन्हें इस वर्ष के विकास की कार्ययोजना भी तैयार करनी है। इसके साथ ही उनके पास कोरोना फाइट में भी अहम जिम्मेदारियां हैं। तमाम विभागों से सामांजस्य बैठाते हुए उनके काम को बांटना सीडीओ देहरादून के ही हाथ में है। लॉकडाउन बाद से ही वे अपने इन तमाम कामों के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रही हैं।
अनुराधा पाल, सिटी मजिस्ट्रेट :
युवा आईएएस अफसर अनुराधा पाल सिटी मजिस्ट्रेट जैसा महत्पूर्ण पद संभाल रही हैं। पूरे शहर में पुलिस के साथ मिलकर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारियों को भी संभालना इन्हीं का काम है। इसके साथ ही मौजूदा समय में राशन वितरण की निगरानी भी सिटी मजिस्ट्रेट ही प्रशासन की ओर से कर रही हैं। इन तमाम जिम्मेदारियों के चलते ही वे लॉकडाउन के बाद से पूरी तन्मयता के साथ लगी हुई हैं।
लॉकडाउन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
संगीता कन्नौजिया, एसडीएम:
एसडीएम संगीता कन्नौजिया को भी लॉकडाउन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थीं। पहले पास आदि बनाने का जिम्मा एसडीएम कन्नौजिया का ही था। लेकिन, ऑफलाइन पास व्यवस्था समाप्त होने के बाद उन्हें कंट्रोल रूम का नोडल अफसर बनाया गया। लॉकडाउन के बाद से ही उन्होंने पूरी लगन के साथ-साथ इस जिम्मेदारी को निभाना शुरू किया। सभी तरह की कॉल की निगरानी कर तमाम विभागों से सामंजस्य बैठाना इन्हीं का काम है।
मीनाक्षी जोशी, जिला उद्यान अधिकारी
जिला उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी का वर्तमान में काम अचानक बढ़ गया है। चूंकि, वर्तमान में में कृषि गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं तो उनका मूल दफ्तर भी खुला है। इसके साथ ही कोरोना फाइट में भी उन्हें कई तरह की जिम्मेदारियां दी गई हैं। इन सभी जिम्मेदारियों के साथ ही वे परिवार के लिए भी टाइम निकालती हैं। मीनाक्षी जोशी इन दिनों किसानों को भी उद्यानिकी के लिए तमाम सलाह मशविरा दे रही हैं।
दीपशिखा रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी
दीपशिखा रावत जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हैं। मूल काम के साथ साथ फिलहाल कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी भी दीपशिखा रावत के पास ही है। वेयर हाउस की निगरानी भी दीपशिखा रावत ही करती हैं। कंट्रोल रूम से जिन कॉल के आधार पर राशन वितरण होना है, वे सब जिला आपदा कंट्रोल अधिकारी ही सुनिश्चित करती हैं। इसके बाद तमाम निरीक्षण आदि के समय भी इन्हीं को दफ्तर में तैनात रहना पड़ता है।