फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown In Uttarakhand: Five Students Going to Munsiyari, One death

Lockdown: मुनस्यारी के टांटी में घूमने निकले थे पांच छात्र, एक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Fri, 15 May 2020 11:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Lockdown In Uttarakhand: Five Students Going to Munsiyari, One death
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के मुनस्यारी में गुरुवार शाम को घूमने निकले पांच छात्रों में से एक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र की मौत होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छात्र का शव मुनस्यारी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


मुनस्यारी के कोटाल गांव निवासी उत्तम सिह का पुत्र जीतू कोटाल 22 वर्षीय अपने साथियों के साथ खलिया से पांच किलोमीटर ऊपर टांटी नामक स्थान पर गया था। लेकिन वहां अचानक ही उसकी मौत हो गई। उसके साथी शीबू फर्स्वाण ने खलिया टीआरसी के संचालक सुरेन्द्र पवांर को सूचना दी जिस पर सुरेंद्र पंवार द्वारा पुलिस,आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

विज्ञापन

पुलिस की टीम उपनिरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि टांटी मुनस्यारी के बलाती बैंड से पैदल 13 किमी दूरी पर स्थित है जो खलिया बुग्याल के आगे है। वहां पर अभी भी तीन फीट बर्फ जमी है। लेकिन लोग लॉकडाउन में पुलिस, प्रशासन को धता बताकर लोग ट्रैकिंग कर रहे हैं।

वहीं लोगों ने पुलिस प्रशासन की लॉकडाउन की कार्य शैली पर सवाल उठाया है। लोगों का आरोप है कि बलाती बैंड में खलिया जाने वाले रास्ते पर मुनस्यारी नेचर एजुकेशन एवं पार्क का यात्री सहायता एवं पंजीकरण काउंटर भी बना है। इसकी जानकारी भी पुलिस को नहीं हैं।

हरियाणा के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

हरिद्वार में सिडकुल क्षेत्र में मौसी के घर रहे हरियाणा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आ सकेगी। बृहस्पतिवार देर रात सिडकुल पुलिस को एक युवती के घर से चले जाने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर जब सिडकुल पुलिस सक्रिय हुई तब युवती अपने घर पर ही मिली लेकिन उसी के ही घर में उसकी मौसी का बेटा मरा हुआ मिला।

पड़ताल में मृतक की पहचान जितेंद्र (40) पुत्र जस्से निवासी नया गांव लाडवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा के रुप में हुई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान देखकर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने युवक की मौसी और उसके  परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की, लेकिन कोई कुछ बोलने को राजी नहीं हुआ। सामने आया कि वह लॉकडाउन से पहले ही यहां रह रहा था।

एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि जितेंद्र के शरीर पर चोटों के निशान थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आ सकेगी। युवक भी पेशे से दिहाड़ी मजदूर था।

मौसा घर से गायब है
युवक की मौत के बाद से उसका मौसा घर से गायब है। इस बात को लेकर तरह तरह की चर्चाएं है। इधर, मौसी भी पूरे प्रकरण को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस भी उससे कई बार पूछताछ कर चुकी है पर वह टस से मस नहीं हो रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed