फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in uttarakhand: corona positive women family and neighbours 28 people quarantine

Corona: ऋषिकेश में रुड़की की महिला के कारोना संक्रमित आने से मचा हड़कंप, परिवार समेत 28 लोग क्वारंटीन

Wed, 29 Apr 2020 07:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Apr 2020 07:36 PM IST
सार

  • महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गांव में मचा हड़कंप, रात में पहुंची टीम
  • नगला इमरती की रहने वाली है महिला, सिविल अस्पताल में किया आइसोलेट

विज्ञापन
Lockdown in uttarakhand: corona positive women family and neighbours 28 people quarantine
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ऋषिकेश एम्स में नगला इमरती गांव की महिला में कोरोना की पुष्टि होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के परिवार समेत 28 लोगों को सिविल अस्पताल में लाकर स्क्रीनिंग कराई। इसके बाद परिवार के आठ लोगों को रुड़की के एक संस्थागत सेंटर में और बाकी 20 को कलियर गेस्ट हाउस में क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजने की तैयारी कर रही है। ऋषिकेश एम्स में नैनीताल निवासी एक बुजुर्ग महिला का कैंसर का उपचार चल रहा था। बुजुर्ग महिला की बेटी की रुड़की के नगला इमरती गांव में शादी हो रखी है। बुजुर्ग महिला के साथ उसकी बेटी अस्पताल में ही तीमारदारी कर रही है।
विज्ञापन


पांच अप्रैल को महिला ऋषिकेश एम्स में अपनी मां के पास गई थी। इसके बाद वह 17 अप्रैल को गांव वापस आ गई थी। महिला गांव से 19 अप्रैल को फिर ऋषिकेश एम्स में चली गई थी। तभी से महिला अपनी मां की तीमारदारी में ऋषिकेश एम्स में ही रह रही है। ऋषिकेश एम्स में महिला की रिपोर्ट सोमवार की रात कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम रात में ही गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के पति समेत परिवार के आठ लोगों और संपर्क में आने वाले 20 लोगों को अपनी साथ लेकर सिविल अस्पताल रुड़की पहुंची। यहां सभी की स्क्रीनिंग की गई। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि स्क्रीनिंग करने के बाद परिवार के आठ लोगों को रुड़की में एक संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया है। जबकि बाकी 20 को कलियर गेस्ट हाउसों में क्वारंटीन किया गया है। अब इनके बारी-बारी से सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे।

ग्रामीणों में दहशत, घरों में कैद

नगला इमरती गांव की महिला में कोरोना की पुष्टि होने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण दहशत के चलते घरों में कैद हो हैं। कुछ ही ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकलकर खेतों तक जा रहे हैं। ग्रामीणों ने अपने बच्चों को घरों में ही कैद कर दिया है। अब लोग एक-दूसरे से मिलने में भी अब गुरेज कर रहे हैं।

ट्रेवल हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस
महिला में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पुलिस व खुफिया विभाग के सामने उसकी ट्रेवल हिस्ट्री खंगालना बड़ी चुनौती बन गया है। पुलिस और खुफिया विभाग महिला के परिजनों से जानकारी जुटा रहा है। साथ ही यह पता लगा रहा है कि महिला इनके अलावा किन-किन लोगों के संपर्क में आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed