फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lockdown in uttarakhand: CM Trivendra singh rawat Told thanks To Public to support for defeat corona

उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र ने प्रदेशवासियों का किया धन्यवाद, कहा-जन सहयोग से ही कोरोना को रख पाए नियंत्रित

Thu, 23 Apr 2020 08:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Apr 2020 08:52 PM IST
सार

  •  सीएम त्रिवेंद्र ने कहा, जीतेंगे कोविड-19 से जंग

विज्ञापन
lockdown in uttarakhand: CM Trivendra singh rawat Told thanks To Public to support for defeat corona
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेशवासियों के सहयोग के कारण ही हम कोरोना महामारी को नियंत्रित रखने में सफल रहे हैं। इसमें कोरोना वॉरियर्स अपनी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन कर रहे हैं। प्रदेश के लोगों ने मजबूत इच्छाशक्ति और अनुशासन का परिचय देते हुए सरकार का सहयोग किया है। इसके लिए मैं प्रदेशवासियों को धन्यवाद देता हूं। यह बात बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में पहला कोरोना मरीज 15 मार्च को मिला था। इसके बाद राज्य सरकार ने स्कूल व कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री ने पहले जनता कर्फ्यू और फिर पूरे देश को लॉकडाउन किया।
विज्ञापन


तब से आज तक एक महीना एक दिन हो गया है। उन्होंने कहा कि मैं सर्वप्रथम प्रदेशवासियों का धन्यवाद देना चाहूंगा, जिस संयम अनुशासन से उन्होंने सहयोग दिया, उसी का परिणाम रहा कि उत्तराखंड आज कोरोना की रोकथाम में देश में तीसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कमी नहीं होगी

अभी तक प्रदेश में 47 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें 24 ठीक हो गए हैं। कोरोना की गति को रोक पाने में हम तभी सफल हो पाए हैं, जब आप सभी ने सहयोग दिया है। डॉक्टरों व प्रशासनिक तंत्र ने इसमें अग्रणी भूमिका निभाई है। पुलिस, सामाजिक संगठनों एवं आम जनों की भूमिका भी रही है।

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि बहुत जल्द हम कोरोना मुक्त राज्य में शामिल हो जाएंगे। तीन मई तक प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन की घोषणा की है। इसका पूरे संयम के साथ सहयोग देते रहेंगे। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत जनता को हर संभव सहायता पहुंचाने की कोशिश की गई है। जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed