फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lockdown in uttarakhand: Central Government take Back 5000 rapid kit which sent to uttrakhand

Corona: उत्तराखंड भेजी गई 5000 रैपिड किट केंद्र सरकार ने वापस मांगी, नहीं हो रहे एंटीबॉडी टेस्ट

Mon, 27 Apr 2020 11:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Apr 2020 11:02 PM IST
सार

  • कोरोना मुक्त होने से चार कदम दूर ऊधमसिंह नगर व अल्मोड़ा

विज्ञापन
lockdown in uttarakhand: Central Government take Back 5000 rapid kit which sent to uttrakhand
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोरोना संक्रमण प्रभावित इलाकों में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट के लिए भेजी गई किट केंद्र सरकार ने वापस मंगा ली है। प्रदेश में फिलहाल रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। चीन से आई रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट में शिकायत मिलने के बाद भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट पर दो दिन के लिए रोक लगाई थी। केंद्र ने उत्तराखंड को लगभग पांच हजार टेस्ट किट भेजी थीं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और अन्य जनपदों को ये टेस्ट किट दी गई थीं।

विज्ञापन


लेकिन अब आईसीएमआर ने सभी रैपिड टेस्ट किट वापस मंगा ली हैं। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि आईसीएमआर की ओर से रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट वापस भेजने के निर्देश मिले हैं। सभी जनपदों से इन टेस्ट किट को वापस मंगवा कर केंद्र को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं हो रहे हैं। केंद्र से नई किट मिलने के बाद ही हॉटस्पॉट क्षेत्रों में रैपिड टेस्ट किए जाएंगे।

विज्ञापन

कोरोना मुक्त होने से चार कदम दूर ऊधमसिंह नगर व अल्मोड़ा

कोरोना मुक्त जिला घोषित होने में ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिला कुछ कदम दूर है। पिछले 24 दिनों से इस जनपद में कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं अल्मोड़ा में 22 दिनों से कोई मामला नहीं आया है। 28 दिन पूरे होने के बाद ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा ग्रीन जोन में शामिल हो जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार ऊधमसिंह नगर जनपद में कोरोना संक्रमित के चार मामले सामने आए हैं। चारों मरीज ठीक चुके हैं, तीन अप्रैल के बाद से ऊधमसिंह नगर में कोरोना संक्रमण का कोई मरीज नहीं मिला है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की गाइडलाइन के अनुसार यदि लगातार 28 दिन तक कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिलता है, तो उस जिले को कोरोना मुक्त यानी ग्रीन जोन घोषित किया जाएगा। अभी तक ऊधमसिंह नगर ऑरेंज जोन में है।

अल्मोड़ा जनपद में भी कोरोना संक्रमण का सिर्फ एक संक्रमित मिला था, जो ठीक हो चुका है। पांच अप्रैल से अल्मोड़ा में भी कोई संक्रमित नहीं मिला है। अपर सचिव युगल किशोर पंत का कहना है कि ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जनपद जल्द ही कोरोना मुक्त जिला घोषित हो सकते हैं। दोनों जनपदों से संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। वर्तमान में यहां कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed