फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in Uttarakhand : Bride Waiting for Groom but barat no0t came in roorkee

Lockdown in Uttarakhand: कोरोना के खौफ से नहीं पहुंची बरात, सूने रह गए दुल्हन के मेहंदी लगे हाथ

Wed, 25 Mar 2020 07:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारसन (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारसन (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Mar 2020 07:29 PM IST
सार

  • हरिद्वार के ज्वालापुर से नारसन क्षेत्र में आनी थी बारात, नहीं मिली अनुमति

विज्ञापन
Lockdown in Uttarakhand : Bride Waiting for Groom but barat no0t came in roorkee
- फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगी, चूड़ा सजा, पकवान बने, लेकिन कोरोना के डर ने सभी अरमानों पर पानी फेर दिया। लॉकडाउन के कारण अनुमति नहीं मिलने से दूल्हा पक्ष बरात लेकर नहीं पहुंचा तो दुल्हन, परिजनों और रिश्तेदारों में मायूसी छा गई। 

विज्ञापन


नारसन क्षेत्र के मोहम्मदपुर जट्ट निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी करीब छह महीने पहले ज्वालापुर क्षेत्र में तय की थी। सगाई के बाद 25 मार्च यानी बुधवार को शादी होनी थी।
विज्ञापन


दूल्हन पक्ष के लोगों ने पिछले कुछ दिनों से बरात के आवभगत की तैयारियां शुरू कर दी थीं। सभी जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप देकर बुधवार को दुल्हन पक्ष के लोग पलक पांवड़े बिछाकर बरात के स्वागत के इंतजार में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दूल्हे पक्ष के लोगों का फोन आया कि लॉकडाउन के कारण बरात ले जाने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। यह सुनते ही दुल्हन पक्ष के लोगों के होश उड़ गए।

दोपहर करीब दो बजे तक अनुमति नहीं मिलने पर बरात नारसन नहीं पहुंची। ऐसे में परिवार और रिश्तेदारों में मायूसी छा गई। गांव में हर ओर चर्चा थी कि आखिरकार यह कोरोना वायरस कब तक परेशान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed