फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lockdown 3.0 uttarakhand former cabinet minister tilak raj behad case, congress protest

पूर्व मंत्री बेहड़ पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में कांग्रेसी दिग्गजों ने जताया विरोध

Sat, 09 May 2020 10:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 May 2020 10:16 PM IST
सार

  • कांग्रेस मुख्यालय पर प्रीतम सिंह, इंदिरा और हरीश रावत ने अपने-अपने आवासों पर दिया धरना
  • मुकदमा वापस न होने पर आंदोलन छेड़ने की दी चेतावनी

विज्ञापन
lockdown 3.0 uttarakhand former cabinet minister tilak raj behad case, congress protest
protest, congress - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेसी दिग्गजों ने शनिवार को धरना देकर विरोध जताया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, नेता  प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने अपने आवासों पर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर धरना दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के नेताओं के खिलाफ राजनीतिक द्वेष के तहत मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। कोरोना संकट काल में सरकार घर में दुबकी हुई है। कांग्रेस नेता बाहर निकल कर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं तो उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। कांग्रेस ने राजीव भवन में धरना इसलिए दिया है कि कोरोना संकट से निपटने के लिए हो रहे काम में बाधा न आए। धरने में भी सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया है। लेकिन स्थिति यही रही तो कांग्रेसी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने तिलकराज बेहड़ सहित अन्य नेताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस करने की मांग की। धरने में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री आर्येंद्र शर्मा , शूरवीर सिंह सजवाण, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गरिमा दसौनी आदि शामिल रहे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, बेअदबी करने वाले माफी भी मांगे

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर धरना दिया और कहा कि तिलकराज बेहड़ के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए और बेहड़ से बेअदबी करने वाले उनसे माफी मांगें।

इंदिरा हृदयेश ने कहा कि तिलकराज बेहड़ पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। कोरोना संकट काल में कांग्रेस एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में सरकार का सहयोग कर रही है। इसके उलट सत्ता पक्ष के लोग विपक्ष के लिए परेशानियां पैदा कर रहे हैं।

हरीश रावत भी बैठे धरने पर, किया ट्वीट

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत भी बेहड़ के समर्थन में दिल्ली मेें अपने आवास पर धरने पर बैठे। रावत ने वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वे धरने पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। रावत ने कहा कि इस चिलचिलाती धूप में वे कांग्रेस के साथियों से एकजुटता जाहिर करने के लिए धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed