{"_id":"5eb6dfb14965b03d9269cfbf","slug":"lockdown-3-0-in-uttarakhand-latest-news-update-uttarakhand-labor-department-will-distribute-ration-kits-to-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन 3.0 : श्रमिकों को राशन किट बांटेगा उत्तराखंड श्रम विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन 3.0 : श्रमिकों को राशन किट बांटेगा उत्तराखंड श्रम विभाग
Sat, 09 May 2020 10:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 09 May 2020 10:22 PM IST
सार
- उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगी मदद
विज्ञापन
हरक सिंह रावत
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 महामारी को लेकर जारी लॉकडाउन 3.0 में श्रम विभाग उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को एक महीने का राशन उपलब्ध कराएगा। श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के मुताबिक विभाग ने सूखे राशन की किट बांटने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
तात्कालिक सहायता के तौर पर विभाग ने श्रमिकों को पिछले दो महीनों के दौरान एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। श्रम विभाग के मुताबिक, बोर्ड में 3,02600 श्रमिक पंजीकृत हैं। इनमें से हजारों की संख्या में लोग राज्य से बाहर जा चुके हैं। श्रम विभाग ने तय किया है कि मोबाइल नंबर व अन्य संपर्क के माध्यम से जिन श्रमिकों तक पहुंच बन पाएगी, उन्हें राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए विभाग राशन की एक किट तैयार करेगा। इस किट में आटा, दालें, चीनी, चाय पत्ती, नमक, मसाले व अन्य जरूरी सामान इतनी मात्रा में शामिल होगा कि महीने भर का गुजारा हो सके। वजन और सामग्री के हिसाब से किट इस तरह से तैयार किया जाएगा कि पर्वतीय क्षेत्रों में इसे श्रमिकों तक पहुंचाने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
अब तक दी जा चुकी है आर्थिक सहायता
302600 श्रमिक बोर्ड में पंजीकृत किए गए हैं
197,736 को पहले चरण में एक हजार रुपये
180,697 को दूसरे चरण में एक हजार रुपये
02 लाख से अधिक श्रमिकों को दी जाएगी राशन किट
श्रमिकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने जाएगी। विभाग के पास जितने भी श्रमिकों के बैंक खाते उपलब्ध थे, उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की गई। अब ऐसे सभी श्रमिकों को एक महीने का राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
- डॉ. हरक सिंह रावत, श्रम मंत्री, उत्तराखंड सरकार