फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown 3.0 : dehradun school make pressure of fees on parents, case filed

Lockdown 3.0 : फीस का दबाव बनाने वाले देहरादून के एक स्कूल पर केस दर्ज

Fri, 08 May 2020 04:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 08 May 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
Lockdown 3.0 : dehradun school make pressure of fees on parents, case filed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फीस के लिए मनमानी करने वाले राजधानी देहरादून के एक स्कूल के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


दून के शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। स्कूल की ओर से अभिभावकों को एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए फीस का दबाव बनाया जा रहा था। 

खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। शासन ने लॉकडाउन के दौरान  किसी भी प्रकार से फीस के लिए अभिभावकों को परेशान न करने के आदेश दिए थे। शासन ने फीस वृद्धि पर रोक लगाने के आदेश भी दिए थे।
विज्ञापन


बावजूद इसके स्कूल मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। शिकायत दर्ज कराने वाले खंड विकास अधिकारी का कहना है कि शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने लिया संज्ञान

पटेलनगर थाने में की गई शिकायत का जब डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने संज्ञान लिया तो उन्होंने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्कूल प्रबंधन पर आईपीसी 188 और 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं अभिभावकों पर दबाव बनाने के आरोपों का शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन इकबाल सिंह ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि केवल एक मई को एक मैसेज भेजा गया था। जिसके बाद किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया।

उन्होंने कहा कि वह लॉकडाउन के नियमों का पूरा पालन कर रहे हैं। अभी तक 94 प्रतिशत अभिभावकों ने फीस जमा नहीं कराई है। अगर वह दबाव बनाते तो आकड़ा इतना अधिक न होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed