फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown 3.0 : cbse 10th exam 2020 will not conduct in uttarakhand

उत्तराखंड में नहीं होंगे सीबीएसई 10वीं के पेपर, केवल 12वीं में बारह विषयों की परीक्षाएं ही होंगी

Sun, 10 May 2020 04:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 10 May 2020 04:50 AM IST
सार

  • एक से 15 जुलाई के लिए सीबीएसई ने शुरू कीं तैयारियां

विज्ञापन
Lockdown 3.0 : cbse 10th exam 2020 will not conduct in uttarakhand
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने हाल ही में 10वीं और 12वीं के बचे हुए विषयों की परीक्षाओं की तिथि एक से 15 जुलाई तय की है। इस समयांतराल में उत्तराखंड और पश्चिम यूपी के कुछ हिस्से में सीबीएसई देहरादून रीजन के तहत परीक्षाएं कराई जाएंगी। यहां केवल 12वीं की परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन

सीबीएसई देहरादून रीजन के रीजनल ऑफिसर रणबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड की ओर से देहरादून रीजन के 10वीं के सभी मुख्य विषयों की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केवल एक कंप्यूटर साइंस की परीक्षा बची हुई थी, जो कि छठा विषय होता है। लिहाजा, इसकी परीक्षा नहीं कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड और देहरादून रीजन के अंतर्गत आने वाले यूपी के जिलों में केवल 12वीं के 12 विषयों की परीक्षाएं ही कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं में इन विषयों की होंगी परीक्षाएं

1. बिजनस स्टडीज

2. भूगोल

3. हिंदी (इलेक्टिव)

4. हिंदी (कोर)

5. होम साइंस

6. समाजशास्त्र

7. कंप्यूटर साइंस (पुराना)

8. कंप्यूटर साइंस (नया)

9. इन्फोर्मेशन प्रैक्टिस (पुराना)

10. इन्फोर्मेशन प्रैक्टिस (नया)

11. इन्फोर्मेशन टेक्नॉलजी

12. बायो टेक्नॉलोजी

यूपी के आठ जिले हैं दून रीजन में

सीबीएसई के देहरादून रीजन में न केवल पूरे उत्तराखंड के 13 जिले बल्कि उत्तर प्रदेश के भी आठ जिले शामिल हैं। सीबीएसई दून रीजन में यूपी के रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बदायंू, सहारनपुर, अमरोहा , मुजफ्फरनगर और बिजनौर जिले शामिल हैं। 10वीं की परीक्षाएं इनमें से किसी भी जगह पर नहीं कराई जाएगी।

जुलाई में होने वाली परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। हमारे रीजन में 10वीं की परीक्षाएं नहीं होंगी। केवल 12वीं के 12 विषयों की परीक्षाएं ही होंगी।
-रणबीर सिंह, रीजनल ऑफिसर, सीबीएसई देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed