Lockdown 3.0 : सेना की कैंटीन में सामान के लिए डिमांड एक दिन पहले व्हाट्सएप पर देनी होगी
- सामान के लिए डिमांड एक दिन पहले व्हाट्सअप पर देना होगा
- कैंटीन के अंदर जाने की किसी को नहीं होगी इजाजत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सबएरिया कैंटीन ने पूर्व सैनिकों को सामान लेने के लिए कड़े नियम तय किए हैं। कैंटीन में सामान के लिए उम्र के हिसाब से दिन तय किए गए हैं। तय दिन के अंदर तय उम्र वालों को ही कैंटीन से सामान मिलेगा। सबएरिया की ओर से एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है।
सामान लेने से पहले इस नंबर पर सभी को डिमांड भेजनी होगी। डिमांड के हिसाब से ही सामान उपलब्ध किया जाएगा। इसके अलावा कैंटीन के अंदर किसी को भी नहीं दिया जाएगा। जो डिमांड की है, उसके हिसाब से ही गेट पर पैकेट में सामान उपलब्ध करा दिया जाएगा।
लॉकडाउन की वजह से बाजारों की तरह ही सेना की कैंटीनें भी बंद थी। लॉकडाउन थ्री में सेना के कैंटीनों को भी खोलने की छूट दी गई है। इसलिए सबएरिया की ओर से अपनी कैंटीनों को पांच मई से खोल दिया है। लेकिन इसके लिए सबएरिया ने कड़े नियम तय किए है। जिससे कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके और कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके।
इसके तहत सबएरिया की ओर से कैंटीन के दिन उम्र के हिसाब से बांटे हैं। इसमें पहले दो दिन 70 साल से अधिक उम्र वालों, अगले दो दिन 50 से 69 उम्र वालों और सप्ताह के अंतिम तीन दिन 49 साल से कम उम्र वालों के लिए तय किया गया है।
सब एरिया की ओर से एक व्हाट्सएप नंबर 9458904338 जारी किया गया है। पूर्व सैनिकों को सामान की डिमांड एक दिन पहले इस नंबर पर देना होगा। सामान भी पूर्व सैनिक पहले की भांति अपने आप चूज नहीं कर पाएंगा।
किसी को भी कैंटीन के अंदर नहीं घुसने दिया जाएगा। कैंटीन कर्मचारी डिमांड के हिसाब से सामान का एक पैकेट बनाकर गेट पर उपलब्ध करा देगा। साथ ही सभी को अपना कैंटीन कार्ड, डिमांड डिटेल्स, और एटीएम कार्ड साथ लाना होगा। कैश का इस्तेमाल कम से कम किया जाएगा। कैंटीन सुबह पौने आठ बजे से सवा 12 बजे तक खुलेगी।
ये दिन किए गए हैं तय
5 और 6 मई- 70 साल से अधिक
7 और 8 मई- 50 साल से 69 साल तक
9 से 11 मई-49 साल से कम
डिमांड इस प्रकार भेजनी होगी
- नंबर, रैंक, नाम, उम्र और मोबाइल नंबर
-ग्रोसरी कार्ड नंबर
-सामान का नाम, ब्रांड, मात्रा