{"_id":"6743c022159d56a5970706b4","slug":"loan-taken-on-the-basis-of-fake-documents-dehradun-news-c-5-1-drn1030-555474-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिया लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिया लोन
विज्ञापन
I
II-फर्जी दस्तावेज के आधार पर लोन लेने का आरोप
I
I
I
Iएसबीआई के अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन लेने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पटेलनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला एसबीआई सहारनपुर रोड शाखा से जुड़ा है।
I
I
I
Iशिमला बाइपास निवासी पूजा अरोड़ा, नवीन गर्ग निवासी कौलागढ़ रोड, मुईनुद्दीन अहमद निवासी त्यागी रोड रेस्ट कैंप, अजय अरोड़ा उर्फ अजय सैनी निवासी शिमला बाईपास, सेवला कलां, और मोहम्मद ताहिर निवासी लखनोटी, गंगोह, जिला सहारनपुर के साथ मिलकर एक कार लोन लिया था। पूजा अरोड़ा ने अपना व्यवसाय साईं आर्थ्स ट्रेडिंग कंपनी दिखाकर एसबीआई से 6.72 लाख रुपये का कार लोन लिया। आरोप है कि इस लोन के लिए पेश किए गए सभी दस्तावेज फर्जी थे। बैंक की जांच में यह पाया गया कि लोन से जो वाहन खरीदना दिखाया गया वह पहले से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में गिरवी था। उसका मालिक नवीन गर्ग था। लोन की राशि ड्राफ्ट के जरिए ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, गंगोह शाखा, सहारनपुर में ओबेरॉय मोटर्स नामक एक फर्जी खाते में स्थानांतरित की गई। इस खाते को मोहम्मद ताहिर ने खोला था। एसबीआई के कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जिसके बाद बैंक ने कोर्ट का सहारा लिया गया। एसीजेएम द्वितीय कोर्ट के आदेश पर अब मामले में पटेलनगर थाना पुलिस केस दर्ज किया है।I