AFG vs BAN T20: राशिद की फिरकी में फंसे बांग्लादेशी, अफगानिस्तान ने दूसरी बार अपने नाम दर्ज की जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच भी अफगानिस्तान के नाम रहा। मोहम्म्द नबी को स्मार्ट प्लेयर ऑफ दि मैच का खिताब दिया गया। वहीं मैन ऑफ दि मैच राशिद खान के नाम रहा। बांग्लादेश ने पहले बेटिंग करते हुए अफगानिस्तान को 135 रनों का टारगेट दिया था।
अफ गानिस्तान के स्टार फिरकी गेंदबाज राशिद खान की स्पिन का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोला। राशिद ने नियमित अंतराल पर चार झटके दिए। इसके चलते एक समय बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 134 रनों पर ही ढेर हो गई।
रायपुर के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला गया। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज लिट्टन कुमार दास तीन गेंद पर मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शब्बीर रहमान नौ गेंदों पर 13 रन बनाकर अपना विकेट गवां बैठे। हालांकि अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने एक छोर संभाले रखा। इसके बाद मुश्फिकुर रहीम और तमीम इकबाल ने साझेदारी बढ़ाई, लेकिन कुछ देर बाद मुश्फिकुर 22 रनों के स्कोर पर मैदान छोड़ गए। कप्तान शाकिब अल हसन भी कुछ खास नहीं कर पाए और तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
सौम्या सरकार ने तीन और मोसद्कि होसैन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। निचले क्रम में रोनी और एन इस्लाम ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया। रोनी ने 21 और एन इस्लाम ने छह रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान के राशिद खान ने चार ओवर में 12 रन देकर चार विकेट चटकाए। जबकि मोहम्मद नबी ने चार ओवरों में 19 रन देकर दो विकेट लिए।
अफगानिस्तान की ओर से शपूर जदरान और करीम ने भी एक-एक विकेट झटका। 135 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी अफगानिस्तान की टीम की ओपनिंग अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद 18 गेंदों पर 24 रन बनाकर अबु हैदर की बॉल पर एलबीडब्ल्यू हो गए।
अफगानिस्तान- बांग्लादेश की टीम
-बांग्लादेश और अफगानिस्तान के रोमांचक मैच में एक बार फिर अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की। अपने होम ग्राउंड पर अफगानिस्तान ने बंगलादेश को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सिरीज 2-० से जीत ली है।
-अफगानिस्तान ने चार विकेट गवाकर 135 रन की पारी पूरी की।
- अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा। 18 ओवर में बनाए 115 रन।
-अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा। 15 ओवर में बनाए 95 रन।
-फिल्डिंग करते हुए बंगलादेश के एक खिलाड़ी चोटिल। स्टेडियम से बाहर आए। अभी तक 12 ओवर में बने 76 रन।
-अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा। उस्मान घनी हुए आउट।
-अफगानिस्तान ने एक विकेट खोकर 10 ओवर में बनाए 57 रन।
-अफगानिस्तान ने एक विकेट खोकर 7 ओवर में बनाए 46 रन।
-बिना विकेट गवाए अफगानिस्तान ने बनाए 4 ओवर 28 रन।
-अफगानिस्तान की पारी शुरू, 2ओवर में बनाए 11 रन।
- बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर बनाए 134 रन। राशिद खान ने झटके चार विकेट। अफगानिस्तान को दिया 135 रनों का टारगेट।
-राशिद ने लिया चौथा विकेट। आठ विकेट गिरे। 17 ओवर में बनाए 108 रन।
-राशिद खान ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर बांग्लादेश को दिया झटका।
-बंगलादेश का सातवां विकेट गिरा। मुसद्दक हुसैन की छुट्टी।
-बांग्लादेश का छटा विकेट गिरा। राशिद ने तमिम को किया आउट। लिया तीसरा विकेट। 15 ओवर में बनाए 103 रन।
-राशिद खान ने लिया पहला विकेट, शाकिब अल हसन कैच आउट। पांच विकेट गिरे।
-बांग्लादेश ने चार विकेट गवाकर 14 ओवर में बनाए 100 रन।
-बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा। महमदुल्लाह क्लीन बोल्ड। 11 ओवर में चार विकेट खोकर 12 ओवर में बनाए 93 रन।
-बांग्लादेश ने तीन विकेट खोकर 10 ओवर में बनाए 82 रन।
-बांगलादेश का तीसरा विकेट गिरा। नबी ने लिया बांग्लादेश का तीसरा विकेट। गेंदबाजी को आए राशिद खान।
-बांग्लादेश ने 9.5 ओवर में बनाए 75 रन। तमिम इकबाल ने 39 बॉल पर बनाए 34 रन।
-बांग्लादेश के 50 रन पूरे। 7 ओवर में दो विकेट गवाए।
-बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा। मोहम्मद नबी ने लिया शब्बीर का विकेट, पांच ओवर में बनाए 33 रन।
-बांग्लादेश ने एक विकेट खोकर 4 विकेट में चार चौके लगाकर बनाए 29 रन।
-बांग्लादेश ने 3.5 ओवर में बनाए 25 रन। एक विकेट गवाया।
-तमीम इकबाल ने लगाया पहला चौका। 2 ओवर में लिए 9 रन।
- लिट्टन दास कैच आउट, जदरान ने झटका विकेट।
-बांग्लादेश ने एक ओवर में लिया 1 रन। एक विकेट गिरा।
-बांग्लादेश ने एक ओवर में लिया 1 रन।
-टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी बांग्लादेश टीम।
बता दें कि, बांग्लादेश को पहले मैच में सभी विकेट खोकर 45 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए आज बांग्लादेश की टीम दूसरे मैच में बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
मैच आठ बजे से शुरू होगा। खिलाड़ी भी मैदान में पहुंच चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने पिच पर नमाज अदा की। वहीं पहले मैच में अफगानिस्तान के जीत के हीरो रहे स्पिनर राशिद खान पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
रविवार को खेले गए मैच के 11वें ओवर में राशिद ने मुशफिकुर रहीम और सब्बीर रहमान को आउट कर मैच का रुख मोड़ दिया था। इसके बाद से अब उनके फैंस को आज भी उनसे यही उम्मीदें हैं।
अफगानिस्तान की टीम
मो. असगर स्टैनिकजई (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, उस्मान घनी, नजीबुल्लाह जदरान, समीउल्लाह शिनवारी, शफीकुल्लाह शफक, दारविश रसूली, करीम जनत, मोेहम्मद नबी, गुलबदीन, राशिद खान, शरफुद्दीन, मुजीब उर रहमान, शापूर जदरान, आफताब आलम में से।
बांग्लादेश की टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान), तमीम इकबाल, लिट्टन कुमार दास, सौम्य सरकार, मुश्फिुकर रहीम, महमूद उल्लाह, शब्बीर रहमान, मुसद्दक हुसैन, रुबेल होसेन, मो. मेहंदी हसन मिराज, आरिफुल हक, नजमुल इस्लाम, अबू हैदर, अबू जायद, मुस्तफिजुर रहमान।