फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   live in relationship between uncle and niece.

शर्मनाकः भांजी के साथ मामा का लिव इन रिलेशन

Thu, 19 Mar 2015 01:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर Updated Thu, 19 Mar 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
live in relationship between uncle and niece.

उत्तराखंड के काशीपुर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां भांजी और मामा के लिव इन रिलेशन में रहने का मामला का सामने आया है।

विज्ञापन


पत्नी को ससुराल में छोड़ रिश्ते की भांजी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे कृषि विभाग के कर्मी की उसके पिता और भाई ने सरेबाजार पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को कोतवाली ले आई। बाद में समझौते के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


यूपी के रोशनपुर बहेड़ी, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद निवासी एक युवक चंपावत जिले में कृषि विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है।

बताया कि युवक का विवाह होने के बाद भी उसका गांव में रिश्ते की भांजी के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। इस पर युवक अपनी पत्नी को ससुराल में ही छोड़कर भांजी को अपने साथ ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भांजी से हुई एक बेटी भी

live in relationship between uncle and niece.

फिर युवक ने अपनी भांजी को हल्द्वानी में किराए का कमरा दिलाकर उसके साथ ही रहने लगा। बताया जाता है कि इस बीच उसके एक पुत्री भी हो गई।

जब ससुराल में रह रही युवक की पत्नी को यह बात पता चली तो उसने ससुरालियों से शिकायत की। उसने कहा कि उसका पति उसे छोड़कर अन्य के साथ रह रहा है और अपने साथ नहीं ले जा रहा है।

बीते मंगलवार देर शाम युवक के पिता को पता चला कि उसका पुत्र काशीपुर बाजार में आया है। इस पर वह दूसरे पुत्र को लेकर काशीपुर आ गए और उसे नगर निगम के पास दबोचकर पिटाई लगा दी।

इससे मौके पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को कोतवाली ले आई। जहां देर रात युवक के साथ रह रही कथित भांजी भी कोतवाली पहुंच गई। उसने अपने को बालिग बताकर कहा कि वह अपनी मर्जी से रह रही है। बाद में समझौते के बाद दोनों भाइयों को छोड़ दिया गया। लड़की भी लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed