फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Little artists spread magic in the festival

Dehradun News: महोत्सव में नन्हे कलाकारों ने बिखेरा जादू

Sun, 07 Jun 2026 07:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Little artists spread magic in the festival
देहरादून। ग्ली म्यूजिक एंड डांस एकेडमी की ओर से नगर निगम सभागार में यूफोनी-6 वार्षिक संगीत महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। इसमें अर्नव पोली और अथर्व जुगरान को स्टार ऑफ द इवनिंग चुना गया, जबकि स्वास्तिक गोस्वामी, कियारा झांब, अहान घोष और प्राणिका झा को द वाइब्रेंस सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में गायन, तबला, ढोलक, हारमोनियम और अन्य वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों ने शाम को यादगार बना दिया। राग यमन की प्रस्तुति में
अर्ना पंडिता ने हारमोनियम पर संगत कर शास्त्रीय संगीत की सुंदर छटा बिखेरी। ग्ली के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप सिंह ने कहा कि मंच मिलने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा को नई पहचान मिलती है। निदेशक वंदना सिंह ने कहा कि संगीत केवल कला नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास का भी सशक्त माध्यम है। इस मौके पर एसएम पांची, आलोक उल्फत, डॉ. विजय गोडबोले, डॉ. सीमा रस्तोगी, ज्ञान प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed