फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Litigation on Uttarakhand mla Pranav Singh champion

उत्तराखंड के विधायक प्रणव सिंह चैंपियन पर मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

Tue, 22 Aug 2017 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर Updated Tue, 22 Aug 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
Litigation on Uttarakhand mla Pranav Singh champion

उत्तराखंड में खानपुर व‌िधानसभा से व‌िधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर मुकदमा दर्ज क‌िया गया है। यह मुकदमाक सांसद रमेश पोखरियाल न‌िशंक के समर्थकों ने कराया है। 

विज्ञापन


बता दें क‌ि, तिरंगा यात्रा के दौरान हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के समर्थकों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने क्रास मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमें में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को भी नामजद किया गया है। 
विज्ञापन


शनिवार को तिरंगा यात्रा के दौरान हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के समर्थकों में मारपीट हो गई थीं। जिसके बाद कुछ लोगों में दोनों पक्षों के मध्य बीच-बचाव कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद चंद्रपुरी जिला पंचायत सीट से सदस्य रजनीश  ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने साजिश रचकर समर्थकों द्वारा जानलेवा हमला कराया है।

आगे जान‌िए, क्या हुआ

Litigation on Uttarakhand mla Pranav Singh champion

पुलिस ने  जिला पंचायत सदस्य रजनीश की तहरीर पर चैंपियन, जितेंद्र चौधरी निवासी  अकोढ़ा, ओमकार चेयरमैन निवासी खानपुर, पदम सिंह,  जंगी निवासी खानपुर, के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान रजनीश  निवासी मौहम्मदपुर मथाना और रफल सिंह निवासी तुगलपुर, मांगेराम और तीन अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया।

वहीं उसके साथ गाली गलौच करने लगे। जब उसने गाली गलौच करने का विरोध किया तो मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप यह भी है कि उसके गले से सोने की चेन खींचकर रजनीश अपने साथियों के साथ उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने पप्पू सिंह आजाद की तहरीर पर रजनीश पुत्र बालेश्वर निवासी मौहम्मदपुर मथाना, रफल सिंह निवासी तुगलपुर, मांगेराम और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

खानपुर थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पक्ष की तहरीर में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का भी नाम है। दर्ज मुकदमें के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed