{"_id":"79cc88b8a2e447209805a599af734f70","slug":"light-sport-aircraft-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः हवाई सैर से खूबसूरती निहारेंगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः हवाई सैर से खूबसूरती निहारेंगे पर्यटक
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 23 Jul 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड एडवेंचर टूरिज्म की ओर अग्रसर है। जल्द ही पर्यटक लाइट स्पोर्ट एयर क्राफ्ट में बैठकर हवाई सैर करते हुए नैसर्गिक खूबसूरती को निहार सकेंगे।
विज्ञापन
नदी और झील में भी रोमांचकारी सैर का अनुभव हासिल कर सकेंगे। राज्य पर्यटन विभाग का कहना है कि प्रदेश में जल्द ही देश का पहला एयरो स्पोर्ट्स सेंटर बनने जा रहा है।
विज्ञापन
बताया गया कि एयरो स्पोर्ट्स सेंटर में लाइट स्पोर्ट एयर क्राफ्ट से पर्यटक हवाई सैर करते हुए वादियों को निहार सकेंगे। वहीं, नदियों और झीलों में फ्लोट प्लेन (हवा और पानी में चलने वाला) से पानी में रोमांचक सैर का लुत्फ ले सकेंगे।
विज्ञापन
हॉट एयर बैलून में बैठकर एक जगह से दूसरी जगह की सैर कर सकेंगे। राज्य में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने एयरो स्पोर्ट्स सेंटर को सहमति दी है।
पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) से चलने वाले एयरो स्पोर्ट्स सेंटर के लिए पर्यटन विभाग की ओर से मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट पार्क स्टेट के पास रजस एयरो स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड को भूमि दी गई है। यहां करीब 15 दिन पहले हॉट एयर बैलून का ट्रायल किया गया है।
जॉर्ज एवरेस्ट के साथ ही ऋषिकेश, नैनीताल झील और टिहरी झील में भी ऐसे ही सेंटर होंगे। हालांकि, पहले जॉर्ज एवरेस्ट से शुरुआत होगी। फ्लोट प्लेन ऋषिकेश में गंगा में चलेगा तो नैनीताल की नैनी झील की भी सैर कराएगा।
दावा किया गया है कि 15 से 20 मिनट में इन जगहों की सैर कराई जाएगी। लाइट स्पोर्ट एयरक्राफ्ट और फ्लोट प्लेन में एक पॉयलेट सहित दो से 10 लोग बैठ सकेंगे। हॉट एयर बैलून में तीन यात्रियों की सीट होगी।
तकरीबन 50 करोड़ रुपये के बजट वाला यह प्रोजेक्ट पीपीपी मोड में चलाया जाएगा। बारिश के मौसम के बाद एयरक्राफ्ट को लेकर ऑपरेशन शुरू किये जाएंगे। पर्यटन विभाग से मिली भूमि पर अतिक्रमण की समस्या है। बाकी संबंधित सभी विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र जल्द मिलने की उम्मीद है।
- मनीष सैनी, पूर्व असिस्टेंट कमांडेंट, सीईओ, रजस एयरो स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड
पर्यटन विभाग ने सहमति दे दी है। भूमि भी कंपनी को दे दी गई है। अतिक्रमण की समस्या का हल निकाला जा रहा है। कंपनी को अपने स्तर से नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ राज्य के संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेना है। राज्य में एयरो स्पोर्ट्स सेंटर खुलने के बाद यहां पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा
- वाईके गंगवार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
ऋषिकेश में चल रही एयर सफारी
राज्य पर्यटन विभाग के साथ काम करने की तैयारी में लगी कंपनी रजस एयरो स्पोर्ट्स निजी तौर पर एयर सफारी की सैर करा रही है, जो लाइट स्पोर्ट एयर क्राफ्ट से ऋषिकेश के दर्शन कराती है।