फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lieutenant Colonel trapped in the clutches of cyber thugs in Dehradun, lost nine lakh rupees

Dehradun News: देहरादून में साइबर ठगों के चंगुल में इस तरह फंसे लेफ्टिनेंट कर्नल, गंवा दिए नौ लाख रुपये

Sat, 18 May 2024 02:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 18 May 2024 02:17 PM IST
सार

लंबे समय तक सैन्य अफसर इस ग्रुप की अपडेट चेक कर रहे थे। लगातार उन्हें तमाम शेयर के बारे में बताया जा रहा था। उन्हें यकीन हो गया कि इसमें अच्छी कमाई हो सकती है। लिहाजा वह ठगों के चंगुल में आ गए और निवेश करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Lieutenant Colonel trapped in the clutches of cyber thugs in Dehradun, lost nine lakh rupees
साइबर ठग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल भी साइबर ठगों के चंगुल में फंस गए। ठगों ने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया और निवेश में मोटी कमाई का झांसा देकर नौ लाख रुपये ठग लिए। अफसर की शिकायत पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


ठगी का शिकार लेफ्टिनेंट कर्नल रिजेश आर उन्नीथन हुए हैं। उन्नीथन मिलिट्री अस्पताल में निश्चेतक डॉक्टर हैं। इंस्पेक्टर कैंट गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि उन्हें एक स्टॉक सलाहकार ग्रुप पर जोड़ा गया था। लंबे समय तक सैन्य अफसर इस ग्रुप की अपडेट चेक कर रहे थे। लगातार उन्हें तमाम शेयर के बारे में बताया जा रहा था। उन्हें यकीन हो गया कि इसमें अच्छी कमाई हो सकती है। लिहाजा वह ठगों के चंगुल में आ गए और निवेश करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

ग्रुप में बताई जानकारी के आधार एक पोर्टल पर एकाउंट बनाकर उसमें नौ लाख रुपये का निवेश किया। पोर्टल ऑनलाइन लाभ दिखाया गया। जब रकम निकालने की कोशिश की तो पता लगा कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने की बैठक, जनता से फीडबैक लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने इसे लेकर गढ़ी कैंट थाने में भी तहरीर दी। बताया कि रकम उन्होंने गत एक से सात मई के बीच जमा की। जिन खातों में रकम जमा हुई, पुलिस उनकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed