फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Library to be built in Govind Ballabh Pant's village

गोविंद बल्लभ पंत के गांव में बनेगा पुस्तकालय

Wed, 11 Sep 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Library to be built in Govind Ballabh Pant's village
नगर निगम के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह राव
देहरादून। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत समिति व हिमालयन अभ्युदय संस्था की ओर से पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 132वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर निगम के सभागार में आयोजित समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास और पूर्व कुलपति केएन पुरोहित ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि धन सिंह रावत ने विभन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह ने कहा कि सरकार देश और प्रदेश के विकास और हिफाजत के लिए काम करने वाले लोगों को उचित सम्मान देने का कार्य क र रही है। भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत के गांव में उनका स्मारक बनाया गया है। अब जल्द ही उनकी स्मृति में एक पुस्तकालय भी बनाया जाएगा। इसके बाद पूर्व कुलपति प्रो. केएन पुरोहित ने भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्व. पंत ने देश और प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वे सरल स्वभाव और सादा जीवन जीने वाले व्यक्ति थे। वर्तमान युवाओं को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। मेयर सुनील उनियाल गामा और विधायक खजान दास ने भी पंत के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए युवाओं का आह्वान किया। इस दौरान बीज बचाओ प्रणेता विजय जड़धारी, पर्यावरण विद् सच्चिदानंद भारती, मैती आंदोलन के कल्याण सिंह रावत, रेड एफएम के आरजे काव्य, यूथ रेडक्रॉस के अनिल वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता हेमलता ढौंढियाल, दर्शनलाल, नेहा शर्मा, जूली लिंगवाल, बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति बिष्ट को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान राकेश डोभाल, विजय भट्ट, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह में इंडियन एकेडमी और प्रतिमा डांस एकेडमी के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रशांत थापा ने डांस और जूली लिंगवाल ने कथक पेश कर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed